रोहित को लेकर अजीत अगरकर ने दिया बयान, बताया क्या है उनके लिए सबसे बड़ी चुनाैती

नई दिल्ली। पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। फिलहाल रोहित सीमित ओवरों के क्रिकेट के कप्तान हैं। उन्होंने विराट कोहली की जगह संभाली है। आगामी समय में आईसीसी टूर्नामेंट्स आने वाले हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए रोहित विंडीज के खिलाफ सीरीज से ही ब्लू प्रिंट तैयार करना शुरू कर देंगे। इस बीच अगरकर ने हालांकि, उस चुनाैती को उजागर किया है जो रोहित के लिए अगले 24 महीनों में आने वाली है।

india vs west indies

अगरकर का कहना है कि रोहित के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले 24 महीनों में होने वाले टी20 और वनडे विश्व कप से पहले फिट रहना और हर टूर्नामेंट में खेलना है। रोहित हाल ही में हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण साउथ अफ्रीका दाैरे पर नहीं गए थे, लेकिन अब वह ठीक हो गए हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन ही टी20आई मैचों की सीरीज में बताैर कप्तान उतरेंगे।

यह भी पढ़ें- 'उम्मीद नहीं थी कि वो इस्तीफा दे देंगे', कोहली को लेकर बोला ये भारतीय क्रिकेटर

अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है कि उन्हें कप्तानी दी गई है और सही काम है। सफेद गेंद के प्रारूप के लिए एक कप्तान होना अब रोहित को और खतरनाक बना सकता है। तो, मेरी राय में रोहित शर्मा के लिए एक चुनौती है। वह है उनका फिट रहना और हर हाल में सभी मैच खेलना। अब से सफेद गेंद वाले क्रिकेट में विश्व कप तक उन्हें लगातार खेलना होगा क्योंकि आप कप्तान हैं। विराट कोहली या एमएस धोनी की बात करें तो उनकी ये ताकत थी। वे शायद ही कभी किसी मैच से चूकते थे और दोनों बहुत फिट थे।"

बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। फिर उन्हें वनडे सीरीज से भी हटना पड़ा। हैमस्ट्रिंग एक बार-बार होने वाली समस्या रही है, जिसने उन्हें 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले दो टेस्ट मैचों के साथ-साथ सीमित ओवरों के मैच से भी बाहर होने के लिए मजबूर किया था। हालांकि, रोहित विंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से अहमदाबाद में वनडे मैचों के साथ शुरू होने वाली सीरीज के लिए कप्तान हैं। भारत 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज में विंडीज से खेलेगा, इसके बाद 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन में T20आई सीरीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+