अजीत अगरकर को नया चीफ सिलेक्टर बनाने के लिए पूरी तरह सेट BCCI, पूर्व पेसर के पास है काफी अनुभव
बीसीसीआई की नई सिलेक्शन कमेटी में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर अपना रोल निभाना चाहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में मिली एक और शर्मनाक हार ने बीसीसीआई को चेतन शर्मा एंड कंमेटी को हटाने पर मजबूर किया है। अब नए सिरे से नए लोगों के साथ खिलाड़ियों के सिलेक्शन का काम देखा जाएगा। अगरकर भारत के शानदार तेज गेंदबाज रहे हैं और एक समय उनको बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर भी देखा जाता था लेकिन टीम मैनेजमेंट कहीं ना कहीं उनकी इस क्षमता को अनदेखी कर गया और वे वनडे सेटअप में बड़ा रोल निभाने से चूक गए।
Recommended Video

इसके बावजूद अगरकर भारत के बेहतरीन वनडे गेंदबाजों में एक रहे हैं और अब सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन के पद के लिए वे फेवरेट हैं। फिलहाल वे दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच हैं जो रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम करते हैं। लेकिन अगर वे सिलेक्शन कमेटी में आना चाहते हैं तो उनको कोच की पोस्ट छोड़नी होगी।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, "हमने इसके बारे में अजीत से बात नहीं की है। यह पूरी तरह से उनके ऊपर है कि क्या वह अपनी आईपीएल भूमिका छोड़ कर चयनकर्ताओं की नौकरी के लिए आवेदन करेंगे। लेकिन जाहिर है, वह पिछली बार काफी करीब थे और हम उन्हें पाकर खुश होंगे। वह युवा हैं जिसके पास आईपीएल के अलावा तीनों प्रारूपों में खेलने का काफी अनुभव है। उनके इनपुट और अनुभव काफी काम के होंगे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ भी काम किया है और वह घरेलू ढांचे के अंदर और बाहर समझते हैं।"
मुंबई के क्रिकेटर रहे अजीत अगरकर के करियर पर झलक तो वह वनडे के हीरो रहे जहां उन्होंने लिस्ट ए मैचों में भी 400 से ऊपर विकेट लिए। हालांकि टेस्ट सफलता उनको ज्यादा नहीं मिली और वे फर्स्ट क्लास लेवल पर भी 300 विकेट पूरे नहीं कर पाए।
टेस्ट:मैच: 26, विकेट: 58
वनडे मैच: 191, विकेट: 288
टी20 इंटरनेशनल मैच 4, विकेट: 3
प्रथम श्रेणी: 110, विकेट: 299
लिस्ट ए मैच: 270, विकेट: 420
टी20 मैच : 62, विकेट : 47












Click it and Unblock the Notifications