IPL ऑक्शन से पहले गरजा अजिंक्य रहाणे का बल्ला, जड़ा नाबाद शतक, सूर्यकुमार यादव ने बनाए धुआंधार 90 रन

अजिंक्य रहाणे फॉर्म की तलाश में थे और मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए उन्होंने शतक जड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी बैटिंग की।

Ajinkya Rahane - Suryakumar

Ajinkya Rahane: पिछले काफी समय से अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण उनको अब टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही है। हालांकि उनका प्रयास जारी है। इस समय वह रणजी ट्रॉफी में खेलकर लय में आने का प्रयास कर रहे हैं और काफी हद तक सफल होते दिख रहे हैं। मुंबई के लिए खेलते हुए अजिंक्य रहाणे के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली है। वह शतक के बाद आउट नहीं हुए और स्टंप्स तक अविजित रहे। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की लेकिन शतक के करीब जाकर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे ने जड़ा नाबाद शतक

अजिंक्य रहाणे ने जड़ा नाबाद शतक

मुंबई के लिए खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 200 से भी ज्यादा रनों की भागीदारी की। रहाणे से पहले जायसवाल ने शतकीय पारी खेली और 162 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे ने किसी भी तरह की जल्दीबाजी नहीं की और शतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर बने रहे। स्टंप्स तक वह 139 रन बनाकर नाबाद थे। सरफराज खान ने भी नाबाद 40 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 457 रन था।

आईपीएल ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली

आईपीएल ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली

आईपीएल के पिछले सीजन में अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ थे लेकिन इस बार उनको टीम से रिलीज कर दिया गया है। रहाणे अब नीलामी पूल में आ गए हैं। पिछले सीजन केकेआर के लिए उन्होंने 7 मैचों में 133 रन बनाए थे। रहाणे का सर्वाधिक स्कोर 44 रन था। यह प्रदर्शन देखते हुए केकेआर ने उनको इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब रणजी ट्रॉफी में शतक नीलामी से ठीक दो दिन पहले आया है। ऐसे में कई फ्रेंचाइजी बिड वॉर में शामिल होने के बारे में सोच सकती हैं।

सूर्यकुमार यादव ने दिखाया टी20 अंदाज

सूर्यकुमार यादव ने दिखाया टी20 अंदाज

सूर्यकुमार यादव ने अपना वही अंदाज दिखाया जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान दिखाते हैं। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। सूर्यकुमार यादव ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का जड़ा। यह उनका दुर्भाग्य ही था कि शतक पूरा नहीं हो पाया। अपनी पारी में उन्होंने पूरी तरह से टी20 क्रिकेट के अंदाज में ही खेला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+