जडेजा के साथ हुआ झोल, नेहरा की बीवी के साथ खड़े थे, कैमरे पर समझाना हुआ भारी- ये मेरे साथ नहीं हैं
जडेजा और नेहरा विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा की शादी के अवसर पर यहां पहुंचे थे और इस दौरान अनजाने में कुछ ऐसा हो गया जो नेहरा की पत्नी के साथ जडेजा के लिए असहज था।

भारत के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा और अजय जडेजा की जोड़ी अपने आपमें काफी दिलचस्प है। एक 90 के दशक में भारत के मध्यक्रम की रीढ़ थे और दूसरे भारत के बाएं हाथ के शानदार तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जिनका करियर अगर चोटों से प्रभावित ना होता तो वे अपने विकेटों की संख्या में बहुत इजाफा भी कर सकते थे। दोनों ने ही क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इस खेल से अपना नाता बनाए रखा और क्रिकेट से जुड़े बाकी पेशवर कामों में बहुत सफलता हासिल की। (image- Social Media/Rushma Nehra Instagram)

आशीष नेहरा और अजय जडेजा शादी में
आशीष नेहरा और जडेजा दोनों ने क्रिकेट विश्लेषक के तौर पर शानदार काम किया इस दौरान उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन से भी दर्शकों का मन मोहा। दोनों ही अपने स्वभाव में जौली नेचर के हैं और मजाक मस्ती करने की इनकी आदत के चलते फैंस इनको देखना-सुनना बहुत पसंद करते हैं। अजय जडेजा ने एक कमेंटेटर के तौर पर भी बहुत सफलता हासिल की है तो वहीं आशीष नेहरा कोचिंग में अपनी सक्रियता दिखाने के बाद वहां कामयाबी के झंडे गाड़े।

लोगों को बातें करने का मौका मिल गया
हाल ही में इन दोनों को एक पार्टी में जाते हुए देखा गया जहां आशीष के साथ उनकी पत्नी रुश्मा भी थीं। तीनों कार में सवार थे जहां अजय जडेजा आगे की सीट पर बैठे हुए थे और नेहरा व उनकी पत्नी पीछे की सीट पर थे। यह तीनों बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा की शादी के अवसर पर यहां पहुंचे थे और इस दौरान अनजाने में कुछ ऐसा हो गया जो अपने आप में काफी दिलचस्पी है और लोगों को बातें करने का मौका भी मिल गया।

कैमरे पर समझाना हुआ भारी- ये मेरे साथ नहीं हैं
दरअसल शादी में आने वाले मेहमानों की फोटो और वीडियो बनाने के लिए कैमरामैन, फोटोग्राफर, पत्रकार लोग पहले से ही मौजूद थे और जैसे ही अजय जडेजा कार से बाहर निकलकर सामने आते हैं तो अपने कूल अंदाज में पानी पीने लगते हैं। उसी दौरान आशीष नेहरा की पत्नी भी जडेजा के छोर पर लगे दरवाजे से बाहर निकल चुकी थीं। ऐसे में वहां उपस्थित लोग आशीष नेहरा की पत्नी को जडेजा के साथ ही समझ लेते हैं और यहां असली झोल शुरू हो जाता है जिससे जडेजा अपना पीछा आखिर तक छुड़ाते रहते हैं लेकिन उनको नेहरा की पत्नी के साथ फोटो खिंचवाना ही पड़ता है।
यहां देखें वीडियो-
रुश्मा नेहरा को लोगों ने अजय जडेजा के साथ समझने की भूल की और फिर जडेजा ने तुरंत कहा कि वह मेरे साथ नहीं, उनके (नेहरा) साथ हैं। जडेजा बार-बार कहते हैं कि वह उनके साथ हैं और फिर आशीष नेहरा निकल कर आते हैं। इसी दौरान नेहरा की पत्नी इस गलतफहमी पर हंसती रहती हैं। फिर भी लोग नहीं मानते और कहते हैं कि चलिए फिर तीनों की साथ ही एक फोटो हो जाए। जडेजा एक बार फिर से कहते हैं 'अरे भाई वे उनके साथ हैं'। नेहरा इस दौरान अंदर जाने की जल्दबाजी में होते हैं और वे फिर एक फोटो खिंचवा लेते हैं। उनके भी थोड़ा बहुत मामला समझ में आता है तो हंसने लगते हैं और फिर यह सभी पार्टी के अंदर चले जाते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications