MS Dhoni Viral Video: 'इसे नौकरी से निकालो...', धोनी का वीडियो बनाने वाले एयर होस्टेस पर क्यों भड़के लोग?

MS Dhoni Sleeping In Flight Viral Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें वो फ्लाइट के अंदर सोते हुए नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को एक एयर होस्टेस ने चुपके से बनाकर शेयर किया है, जिसके बाद ये वायरल हो गया है। हालांकि धोनी के फैंस को ये बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी है और उन्होंने इसलिए एयर होस्टेज की क्लास लगा दी है।

MS Dhoni Viral Video

धोनी के फैंस का कहना है कि 'ये तो किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ ट्रैवल कर रहे हैं। इस तरह से किसी के साथ कैसे कोई कर सकता है। यहां तो कोई किसी की भी फोटो खींच ले, वीडियो बना ले और वायरल कर ले। ये सरासर गलत है इसलिए इस एयर होस्टेस को तुरंत नौकरी से निकाल देना चाहिए।'

फ्लाइट के अंदर धोनी सोते हुए नजर आ रहे हैं

आपको बता दें कि धोनी का जो वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, उसमें वो फ्लाइट के अंदर अपनी सीट पर सोते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी साक्षी बगल में मोबाइल चलाते दिख रही हैं। ये कोई पहली बार नहीं है, जब धोनी का वीडियो इस तरह से वायरल हुआ है।'

'धोनी का ये वीडियो चुपके से बनाया गया था'

इससे पहले भी माही का एक फ्लाइट वीडियो चर्चा के केंद्र में था लेकिन उस वक्त एयरहोस्टेस उन्हें बहुत सारे चॉकलेट सर्व कर रही थी और धोनी ने भी उस पर रिएक्शन दिया था लेकिन वो वीडियो धोनी की नॉलेज में बना था इसलिए लोगों को काफी पसंद आया था लेकिन इस बार ये वीडियो चुपके से बनाया गया है इसी वजह से लोगों का गुस्सा एयर होस्टेस पर फूट पड़ा है।

धोनी की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं

आपको बता दें कि विश्व के सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी कप्तानी में इस बार पांचवी बार चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल का किंग बना है। इस टूर्नामेंट के दौरान धोमी को घुटने में चोट लगी थी , जिसका ऑप्रेशन उन्होंने टूर्नामेंट के बाद कराया था।

आईपीएल 2024 में नजर आएंगे धोनी!

फिलहाल धोनी अब ठीक हैं, उन्होंने आईपीएल 2023 में फाइनल मैच जीतने के बाद कहा था कि 'उनकी फिटनेस अगर इजाजत देगी तो वो अगले आईपीएल को लेकर कोई फैसला करेंगे, फिलहाल अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है बाकी बहुत कुछ फैंस और खेल पर भी निर्भर है।' जिसके बाद लोगों को उम्मीद बनी हुई है कि वो अगले आईपीएल सीजन में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+