IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 फाइनल को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कहां खेला जाएगा मुकाबला?
IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 सीजन का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। वहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्लेऑफ मैच की मेजबानी की उम्मीद है। बीसीसीआई द्वारा सोमवार देर रात संशोधित आईपीएल 2025 कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है।
आईपीएल के नए शेड्यूल में बड़े बदलाव (IPL 2025 Final)
आईपीएल के नए शेड्यूल आने के बाद 13 मई यानी मंगलवार को टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट ने फाइनल और प्लेऑफ मैचों की वेन्यू को लेकर जानकारी शेयर की है। बीसीसीआई के अनुसार प्लेऑफ के लिए स्थानों का फैसला बाद की तारीख में किया जाएगा। आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा और दो क्वालीफायर 29 मई और 1 जून को निर्धारित हैं, जबकि एलिमिनेटर मैच 30 मई को होगा।

पहले इस मैदान पर खेला जाना था फाइनल मैच
पहले के शेड्यूल के हिसाब से कोलकाता के ईडन गार्डन्स को 23 मई को दूसरे क्वालीफायर और 25 मई को आईपीएल 2025 के फाइनल की मेजबानी करनी थी, जबकि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को 20 मई को पहले क्वालीफायर और 21 मई को एलिमिनेटर मैच की मेजबानी करनी थी। लेकिन अब इसमें बदलाव की खबरें सामने आ रही है।
जानें कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
आईपीएल 2025 को 9 मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। अब 17 मई को यह टूर्नामेंट फिर से शुरू होने वाला है। बदले हुए कार्यक्रम में कुल छह शहर - अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ बचे हुए 13 लीग मैचों की मेजबानी करेंगे। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 के 58वें लीग मैच में शनिवार, 17 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। 18 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 3 जून को कोलकाता में बारिश के आसार हैं और ऐसे में फाइनल मुकाबले को अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications