'खुद को लात मारेंगे रोहित...होंगे इतने खफा', 'हिटमैन' का विकेट फेंकना दिग्गजों को नहीं भाया- VIDEO

Rohit Sharma Wicket: अहमदाबाद टेस्ट मैच में बेहतरीन शुरुआत के बाद जिस तरह से रोहित शर्मा से अपना विकेट गंवाया उसके बाद उनके चेहरे पर पीड़ा साफ देखी जा सकती थी। गावस्कर, शास्त्री, कार्तिक को भी ये नहीं भाया।

Rohit Sharma

अहमबाद टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और शुभगन गिल ने मिशेल स्टार्क के खिलाफ आक्रामक होकर खेलने की रणनीति अपनाई थी जो बहुत कारगर भी रही। दोनों ने दूसरे दिन को अच्छे से समाप्त किया और फिर तीसरे दिन की शुरुआत भी तेज की। मिशेल स्टार्क ने रोहित को ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए कुछ बढ़िया शॉर्ट गेंदें फेंकी जिन पर हिटमैन ने कारगर पुल किया। दूसरे छोर पर गिल भी हर मौके पर रन बना रहे थे और भारतीय बल्लेबाजी में रनों फ्लो बहुत आराम बढ़ता जा रहा था।

लग रहा था कि रोहित इस पिच पर आसानी से शतक लगा देंगे

लग रहा था कि रोहित इस पिच पर आसानी से शतक लगा देंगे

अहमदाबाद की आसान पिच को देखते हुए लग रहा था कि रोहित इस पर आसानी से शतक लगा देंगे क्योंकि उन्होंने इससे कई गुना मुश्किल नागपुर टेस्ट मैच पर शतक लगाया था। ऐसे में आज रोहित को सिर्फ धैर्य नहीं खोना था। जब उन्होंने मिशेल स्टार्क पर रन बनाने शुरू कर दिए तो स्टीव स्मिथ को बाए हाथ का ये लंबा गेंदबाज हटाकर उनके छोर से मैथ्यू कुह्नमैन को लगाना पड़ा। लेकिन यहां पर रोहित तेज रन बनाने की ललक को ठंडा नहीं रख पाए क्योंकि बाए हाथ के स्पिनर की एक गेंद थोड़ा रुककर आई जिस पर रोहित अपने बल्ले की स्पीड कम नहीं कर सके और शॉर्ट कवर में खड़े मार्नस लाबुशेन को कैच दे बैठे।

कितनी बड़ी गलती हो गई

कितनी बड़ी गलती हो गई

सबको पता था रोहित ने ये क्या बेड़ागर्क कर दिया है। एक पूरी तरह से शतकीय पारी को कहां पर अंत कर दिया। रोहित खुध भी जानते थे कितनी बड़ी गलती हो गई। तभी कमेट्री में मौजूद रवि शास्त्री ने कहा, शॉफ्ट तरीके से आउट हुए। क्या आप यकीन करोगे? उन्होंने सीधे शॉर्ट एक्सट्रा कवर के हाथों में खेल दिया। वे खुद को लात मारेंगे इस पर। वे इतनी बढ़िया बैटिंग कर रहे थे।

रोहित खुद से बुरी तरह खफा होंगे

गावस्कर ने कहा कि शायद गेंद थोड़ा रुककर आई थी। वहीं मुरली कार्तिक ने कहा कि रोहित खुद से बुरी तरह खफा होंगे। वे इतने कंफर्टेबल लग रहे थे। ये एक शॉर्ट बॉल थी, उन्होंने सिंगल लेने के लिए पंच कर दिया लेकिन सीधा मार्नस लाबुशेन के हाथों में खेल बैठे। इस तरह से रोहित की 58 गेंदों पर 35 रनों की पारी का अंत हो गया। उनके आउट होने के बाद पुजारा भी ऐसे ही जमने के बाद 42 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन शुभमन गिल ने करियर का दूसरा टेस्ट शतक लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+