VIDEO: शतक से चूके कोहली तो फूट-फूटकर रोने लगा नन्हा फैन, पूरे परिवार ने संभाला फिर भी...
World Cup 2023, Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड कप में लगातार बल्ले से कमाल कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विराट कोहली के पास शतक जोड़ने का मौका था लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। विराट कोहली 95 के स्कोर पर कैच आउट हो गए।
सचिन के रिकॉर्ड का बराबरी करने का मौका: विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना शतक पूरा कर लेते तो वह वनडे में वनडे फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। भारतीय फैंस विराट कोहली के शतक का इंतजार कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली इस मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। लेकिन बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विराट कोहली कैच आउट हो गए। वह 95 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए।

फूट-फूट कर रोया नन्हा फैन: विराट कोहली शतक से चूके तो क्रिकेट फैंस ने अपनी निराशा जाहिर की। सोशल मीडिया पर लगातार किंग कोहली को लेकर कई तरह की ट्वीट्स वायरल होने लगे। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली का एक नन्हा फैन उनके आउट होने के बाद फूट-फूट कर रो रहा है। विराट कोहली के आउट होने के बाद टीवी देखना छोड़कर वह बिस्तर पर जा लेट और जोर-जोर से रोने लगा।
वायरल हो रहा वीडियो: इस दौरान उसके परिवार वालों ने उसको संभालने की कोशिश की। लेकिन वह विराट कोहली के शतक नहीं होने के कारण दुखी होकर लगातार आंसू गिरता रहा। विराट कोहली के इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाययरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications