WTC के बाद अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? यहां देखें साल 2031 तक का फुल शेड्यूल

ICC Events Schedule: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का तीसरा चक्र जीत लिया। इसके साथ ही इस साल आईसीसी इवेंट्स समाप्त हो गए। इससे पहले चैम्पियंस ट्रॉफी खेली गई थी, जिसे भारत ने जीता था। सवाल है कि अब आईसीसी के इवेंट्स कब होंगे?

ऐसा नहीं है कि आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट अब नहीं होंगे। इनकी संख्या काफी है और लगातार होते चले जाएंगे। आगामी कुछ साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए धांसू रहने वाले हैं। इनमें मनोरंजन की पूरी गारंटी है। भारतीय टीम के फैन्स को भी खुश होने का मौका मिलने वाला है।

icc

अगले वर्ष भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होना है। यह अक्टूबर में शुरू हो सकता है। यानी अबसे पहला इवेंट भारत में ही इवेंट होना है। इसके बाद भी आईसीसी के कई और अन्य इवेंट्स हैं। इनमें वनडे वर्ल्ड कप अहम है, जो 2027 में है।

फरवरी-मार्च 2027 में दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में एकदिवसीय वर्ल्ड कप होगा। वहां अंतिम बार साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। उस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल हुआ था और ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा साल 2027 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। यह इंग्लैंड में ही होगा। जून के महीने में ही यह मुकाबला खेला जा सकता है। अब तक तीनों फाइनल मैच जून महीने में ही खेले गए हैं, लिहाजा इसका समय भी वही रहने वाला है।

साल 2028 के अक्टूबर या नंवबर में टी20 वर्ल्ड कप होना है। इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर करेंगे। इसके बाद 2029 में भारत की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर 2030 में टी20 वर्ल्ड कप कराएंगे, यह जून या जुलाई में हो सकता है। इसके बाद 2031 में फरवरी-मार्च के महीने में वनडे वर्ल्ड कप होना है, जो भारत और बांग्लादेश कराएंगे।

साल 2026 से 2031 तक ICC टूर्नामेंट का शेड्यूल

2026: टी20 वर्ल्ड कप- भारत और श्रीलंका

2027- वनडे वर्ल्ड कप- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया

2027: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल- इंग्लैंड

2028- टी20 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

2029- चैम्पियंस ट्रॉफी- भारत

2030- टी20 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

2031- वनडे वर्ल्ड कप- भारत, बांग्लादेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+