Ashes 2023: इंग्लैंड को बड़ा झटका, IPL के बाद जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज से भी OUT

Jofra Archer ruled out of Ashes 2023: मुंबई इंडियंस को इस सीजन आईपीएल में जोफ्रा आर्चर से काफी उम्मीदें थी। लेकिन वह टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

Jofra Archer

Ashes 2023 England Pacer Jofra Archer: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। चोटिल होने के कारण ही वह आईपीएल को बीच में ही छोड़कर मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर हो गए थे। जोफ्रा आर्चर की जगह मुंबई ने बाकी के बचे हुए मैच के लिए क्रिस जॉर्डन को अपने साथ जोड़ा है।

फिट नहीं जोफ्रा आर्चर: जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में जोफ्रा आर्चर से मुंबई को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन वह बहुत कम मुकाबलों में ही मुंबई के लिए आईपीएल मैच खेलने में सफल हो सके। इस दौरान भी वह फिटनेस को लेकर संघर्ष करते रहे। जिसका असर उनकी गेंदबाजी पर भी नजर आया और वह अपनी गेंदबाजी में बेहद साधारण नजर आए।

एशेज सीरीज से बाहर: आईपीएल के बाद इंग्लैंड को आयरलैंड से टेस्ट मैच खेलना है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड की टीम की एशेज सीरीज में भी भिडंत होगी। लेकिन आर्चर कोहनी पर लगी चोट के कारण एशेज सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। आर्चर की गैर मौजूदगी से इंग्लैंड की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इंग्लैंड और आयरलैंड में टक्कर: एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड का सामना आयरलैंड से एक टेस्ट मैच में होना है। जिसके लिए दोनों ही टीमों ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, इंग्लैंड के लिए टेस्ट स्क्वाड में विकेटकीपर आक्रमक बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है। जॉनी बेयरस्टो अब पूरी तरह से फिट बताए जा रहे हैं।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

आयरलैंड की टेस्ट टीम: एंड्यू बालबर्नी (कप्‍तान), मार्क अडेयर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, ग्राहम ह्यूम, टॉम मायेस, एंड्रयू मैकब्राइन, जेम्‍स मैकुलम, पीटर मूर्स, कॉनर ओलफर्ट, पॉल स्‍टर्लिंग, हैरी टेक्‍टर, लॉर्कन टकर और क्रैग यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+