TNPL 2023: आईपीएल के बाद फिर चमके साईं सुदर्शन, 8 चौके और 4 छक्के जड़ टीम को दिलाई जीत
Lyca Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans, 1st Match: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की थी।
Lyca Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tazizhans Highlights: तमिलनाडु प्रीमियर लीग का आगाज लाइका कीवई किंग्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस के बीच खेले गए मैच के साथ किया गया। आईपीएल 2023 के फाइनल में तूफानी पारी खेलने वाले साईं सुदर्शन ने इस मुकाबले में मैच विनिंग पारी खेली।
फाइनल में चमके थे साई सुदर्शन: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 47 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली थी। वह इस मैच में अपना शतक पूरा करने से सिर्फ चार रनों से चूक गए थे। अब लाइका कीवई किंग्स की तरफ से पहले मैच में उन्होंने अपने पुराने फॉर्म को बरकरार रखा है और टीम के लिए धांसू पारी खेलने का काम किया।

साई सुदर्शन ने खेली जबरदस्त पारी: आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर लाइका कीवई किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लाइका कीवई किंग्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने महज 14 के स्कोर पर अपने तीन खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन ने आकर जबरदस्त बल्लेबाजी कर टीम को मैच विनिंग स्कोर तक पहुंचाया।
साई सुदर्शन ने बनाए 86 रन: टीएनपीएल 2023 के शुरुआती मुकाबले में ही आईपीएल 2023 के फाइनल वाले अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने महज 45 गेंद में 86 रन जड़ दिए। साई सुदर्शन ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 4 छक्के लगाने का काम किया। साई सुदर्शन की पारी की बदौलत लाइका कीवई किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जिसके जवाब में आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस की टीम 109 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
लाइका कीवई किंग्स की प्लेइंग इलेवन: बी सचिन, जे सुरेश कुमार (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, राम अरविंद, यू मुकिलेश, शाहरुख खान (कप्तान), एम मोहम्मद, किरण आकाश, मणिमारन सिद्धार्थ, झटवेध सुब्रमण्यन, के गौतम थमराई कन्नन।
आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस की प्लेइंग इलेवन: बालचंदर अनिरुद्ध, एनएस चतुर्वेद, एस गणेश, विजय शंकर, राजेंद्रन विवेक, तुषार रहेजा (विकेटकीपर), पी भुवनेश्वरन, एस अजित राम, रविश्रीनिवासन साई किशोर (कप्तान), जी पेरियास्वामी, एस मणिगंदन।












Click it and Unblock the Notifications