Dream11 के बाद बीसीसीआई की नज़रें नई डील पर, इस बार रखी इतने करोड़ की डिमांड

BCCI: भारत सरकार के ऑनलाइन गेमिंग कानून से ड्रीम इलेवन सहित कई कंपनियों का काम बंद हो गया, रियल टाइम मनी गेम्स अब नहीं खेले जा सकते। इस वजह से बीसीसीआई से ड्रीम इलेवन का करार भी समाप्त हो गया क्योंकि उनके बिजनेस बंद हो गया।

इस बीच एशिया कप से पहले भारतीय बोर्ड को जर्सी स्पॉन्सर के लिए कोई नया ब्रांड चाहिए। इसकी तलाश चल रही है और रकम भी सामने आ रही है। अगले तीन साल के लिए बोर्ड किसी कंपनी के साथ डील करेगा और पिछली रकम से ज्यादा पैसे में सौदा करने के बारे में सोचा गया है।

bcci

NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2025 से 2028 की अवधि के लिए करीब ₹450 करोड़ की स्पॉन्सरशिप डील को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। देखना यह होगा कि क्या एशिया कप से पहले कोई डील साइन हो पाती है या नहीं।

पिछली डील समाप्त होने पर बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एएनआई से कहा था कि BCCI और Dream11 के बीच की साझेदारी अब खत्म हो रही है, क्योंकि 2025 में पारित किए गए "ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन विधेयक" के बाद हालात बदल गए हैं। BCCI ने स्पष्ट किया है कि वह भविष्य में ऐसे किसी भी संगठन से साझेदारी नहीं करेगा जो इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो।

नई डील में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के मुकाबले शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड को प्रति मैच एक बड़ी रकम मिलने वाली है। द्विपक्षीय सीरीज में एक मुकाबले के लिए 3.5 करोड़ तक मिलने के आसार हैं। वहीँ आईसीसी और एसीसी जैसे मल्टीनेशनल टूर्नामेट के लिए प्रति मैच डेढ़ करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।

एशिया कप करीब है, इसके अलावा महिला क्रिकेट में वर्ल्ड कप जैसा बड़ा इवेंट भी सितम्बर में शुरू हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई जल्दी ही नए प्रायोजक के साथ आने की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+