Shoaib Akhtar ने फिर छिड़का भारत के जख्मों पर नमक, कहा- इंग्लैंड को पता है हमारी बॉलिंग इंडिया जैसी नहीं है...
टी-20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स लगातार टीम की आलोचना कर रहे हैं।
Shoaib Akhtar questions Indian bowlers: टी-20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स लगातार टीम की आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी चीफ रमीज राजा से लेकर शोएब अख्तर तक भारतीय टीम पर तंज कंसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शोएब अख्तर ने पाकिस्तान और इंग्लैंड फाइनल मैच से पहले एक बार फिर टीम इंडिया की बॉलर्स पर निशाना साधा है।

भारत की तरह नहीं है पाकिस्तानी गेंदबाज
अपने ऑफिश्यल यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा कि इंग्लैंड जानता है कि पाकिस्तान के गेंदबाज भारत की तरह नहीं हैं। उन्हें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, यहां उन्हें इतनी आसानी से जीत नहीं मिलने वाली है। भारत से मिली बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड अच्छी पोजिशन पर है। इंग्लैंड का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

बाबर और रिजवान पर होगी फाइनल में नजरें
शोएब अख्तर ने बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को लेकर कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाया। इससे टीम की बल्लेबाजी को मदद मिली। बाबर और रिजवान पर फाइनल मैच काफी निर्भर करेगा। ये दोनों पिछला मुकाबला जिस स्ट्राइक रेट से खेले हैं वो अहम हैं। जिन 6 ओवर में पहले दोनों का स्ट्राइक रेट गायब था, वो वापस आ गया है।

भारत ने बहुत गंदा क्रिकेट खेला है
इससे पहले भारत की हार पर अख्तर ने वीडियो शेयर कहा था कि टीम इंडिया ने काफी गंदा क्रिकेट खेला है। इस हार को टीम इंडिया डिजर्व करती है। टीम इंडिया की बॅालिंग पूरी तरह एक्सपोज हो गई। शोएब अख्तर के अलावा वसीम अकरम ने भी टीम इंडिया की कमजोरियां बताई थी। भारतीय टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए उन्होंने आईपीएल को जिम्मेदार ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications