अब ये दिन देखने पड़ रहे हैं- टीम से बाहर होने के बाद साहा ने उजागर किए 'सम्मानित' पत्रकार के मैसेज

नई दिल्ली, 20 फरवरी: भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने ट्विटर पर एक पत्रकार से बातचीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। इस बातचीत में पत्रकार साहा को इंटरव्यू देने के लिए बोल रहा है। मामला साहा को भारतीय टीम में जगह ना मिलने का है जिसके लिए पत्रकार इंटरव्यू की मांग कर रहा है। लेकिन जब साहा ने उसकी बात का जवाब नहीं दिया तब उसने अपना आपा खो दिया और कहा कि वह भविष्य में साहा का इंटरव्यू नहीं लेगा और उसकी जो बेज्जती हुई है उसको याद रखेगा।

कथित सम्मानीय पत्रकार के मैसेज आ रहे हैं-

कथित सम्मानीय पत्रकार के मैसेज आ रहे हैं-

यहां पर पत्रकार खुद को साहा के लिए मददगार बताकर कहता है कि चयनकर्ताओं ने तो वह एक विकेटकीपर चुन लिया है जो उनके हिसाब से बेस्ट है और साहा इसके बदले में 11 पत्रकारों को चुनने का काम कर रहे हैं जो बेस्ट तरीका नहीं है। इसके बजाए साहा को एक ही पत्रकार को चुनना चाहिए जो उनके लिए सबसे काम का साबित हो सके।

अब साहा का कहना है कि भारतीय क्रिकेट में योगदान करके बाद अब उनको ऐसे कथित सम्मानीय पत्रकारों के मैसेज आ रहे हैं।

साहा ने उजागर किए मैसेज-

साहा ने लिखा- भारतीय क्रिकेट में मेरे योगदान के बाद, मैं ऐसे कथित सम्मानीय पत्रकार से ऐसे बर्ताव का सामना कर रहा हूं। पत्रकारिता तो जा चुकी है।

रिद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। साहा के अलावा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गजों ने भी बाहर होने का सामना किया है।

आईपीएल नीलामी में 1.9 करोड़ रुपए में बिके थे साहा-

आईपीएल नीलामी में 1.9 करोड़ रुपए में बिके थे साहा-

साहा ने 40 टेस्ट और 9 वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। दाएं हाथ के कीपर ने टेस्ट मैच क्रिकेट में 1353 रन बनाए हैं, जबकि एकदिवसीय प्रारूप में 41 रन बनाए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 3 शतक बनाए हैं।

37 वर्षीय दिग्गज ने आईपीएल में 133 मैच भी खेले हैं और 24.53 की औसत और 130 के करीब स्ट्राइक रेट से 2000 से अधिक रन बनाए हैं। साहा ने आईपीएल क्रिकेट में एक शतक और 8 अर्द्धशतक भी बनाए हैं। उन्हें इस साल 12 और 13 फरवरी को आयोजित 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में गुजरात टाइटन्स फ्रैंचाइज़ी द्वारा 1.9 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+