SL vs AFG: अफगानिस्तान ने लगाई 'लंका', 8 विकेट से जीता एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से एशिया कप 2022 का आगाज हुआ। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले गए पहले मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
नई दिल्ली, 27 अगस्त: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से एशिया कप 2022 का आगाज हुआ। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले गए पहले मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान नबी का यह फैसला सही साबित हुआ और अफगानिस्तान शुरू से ही श्रीलंका पर हावी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 19.4 ओवर में ऑल आउट होकर 105 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 10.1 ओवर में 106 रन बनाकर 08 विकेट से मुकाबले को जीत लिया।

करुणारत्ने ने 31 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर कुसल मेंडिस 2 रन बनाकर आउट हुए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चरिथ असलंका खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद पथुम निस्सांका ने 7 गेंदों पर 3, दनुष्का गुणाथिलका ने 17, वनिन्दु हसरंगा ने 2, महेश थीक्षाना और दासुन शनाका ने 0, मथीशा पथिराना ने 5 और चमिका करुणारत्ने ने 31, भानुका राजपक्षे ने 38 रन बनाए। दिलशान मदुशंका 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने 3, मुजीब उर रहमान और नबी ने 2 और नवीन-उल-हक ने 1 विकेट अपने नाम किया।

गुरबाज ने जड़े 40 रन
106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही। हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्ला गुरबाज के बीच पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। 7वें ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्ला गुरबाज 18 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं इब्राहिम जादरान ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए। उनके अलावा हजरतुल्लाह जजई ने नाबाद 37 और नजीबुल्लाह जादरान ने 2 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से वनिन्दु हसरंगा ने एक मात्र विकेट झटका।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
- श्रीलंका: दनुष्का गुणाथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications