SL vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका को मिली 60 रनों से हार, वर्ल्ड कप में सीधी एंट्री पर मंडराया खतरा

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। पल्लेकेले इंटरनेशऩल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 60 रन से हरा दिया।

Sri Lanka vs Afghanistan, 1st ODI Highlights: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। पल्लेकेले इंटरनेशऩल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 60 रन से हरा दिया। श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया। इब्राहिम जादरान ने टीम के लिए मैच विनिंग शतक जड़कर अफगानिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अफगानिस्तान ने बनाए थे 294 रन

अफगानिस्तान ने बनाए थे 294 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही। टीम ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाए रखा। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 55 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। वहीं इब्राहिम जादरान ने 120 गेंदों में 106 रन बनाने का काम किया।

Recommended Video

    SL vs AFG: Afghanistan के बल्लेबाज ने मचाया धमाल, वनडे में किया कमाल | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    श्रीलंका को झेलनी पड़ी 60 रनों से हार

    श्रीलंका को झेलनी पड़ी 60 रनों से हार

    इसके अलावा रहमत शाह ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया। अपने बल्लेबाजों के दम पर अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 294 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद भी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और पूरी टीम 234 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने 60 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की हार के बाद उसके प्वाइंट्स कम हो गए हैं, लिहाजा अगले साल भारत में वर्ल्ड कप के लिए उसे सीधी एंट्री मिलने मुश्किल होगी और टीम को क्लालिफाइंग मुकाबले खेलने होंगे।

     दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

    दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

    श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, धनंजय लक्षण, महीश थीक्षणा, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा।

    अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, यामीन अहमदजई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+