अफगानिस्तान की हार के बाद वेस्टइंडीज की साख पर बट्टा लग गया है, पिच को लेकर दिग्गजों ने ये क्या कह दिया

Afghanistan Vs South Africa: अफगानिस्तान की टीम टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हारकर बाहर हो गई है। लेकिन इस मैच के नतीजे से ज्यादा जिस पिच पर यह मैच खेला गया है उसपर चर्चा हो रही है।

दरअसल पिच पर असमान उछाल के चलते बल्लेबाजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा कभी गेंद एकदम नीचे रह रही थी तो कभी गेंद असीमित उछाल प्राप्त कर रही थी, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को काफी मुश्किल हुई।

Afghanistan

मैच के बाद पिच को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। पिच पर सवाल खड़ा करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि यह मैच विश्वकप सेमीफाइनल क्या किसी भी मैच के लिए सही थी। आप चाहते हैं कि बैट और बल्ले से बराबरी का मौका मिलना चाहिए। मैं नहीं कह रहा कि पिच 200 रन से अधिक वाली होनी चाहिए।

लेकिन आपको पिच पर कम से कम समान उछाल रखना चाहिए था। जहां कोई भी बल्लेबाज अपना बैट लगा सके। अगर बल्लेबाज एक ही लेंथ से कभी गेंद को दस्ताने से खेल रहा है और कभी पैड पर तो यह निसंदेह चिंता का विषय है। पिच पर मूवमेंट, स्विंग को लेकर कुछ बात हो सकती है, लेकिन गेंद अगर एक लेंथ पर गिरे तो कम से कम समा उछाल मिलना चाहिए।

अगर स्विंग और मूवमेंट की बात है तो इसको लेकर रणनीति बना सकते हैं, लेकिन असीमित उछाल को लेकर कोई रणनीति नहीं बनाइ जा सकती है। पिच पर काफी घास और दरार की वजह से गेंदबाजों को अतिरिक्त लाभ मिल रहा था

वहीं एंडी फ्लॉवर ने कहा कि जिस तरह से पिच पर अलग-अलग क्रैक और ब्लॉक थे, जिसकी वजह से गेंद में बहुत ही ज्यादा असीमित उछाल हो रहा था। बतौर बल्लेबाज आप कोशिश करते हैं कि बैट गेंद के बीच में लगे। लेकिन इस पिच पर यह असंभव था।

यह पिच खतरनाक थी, कुछ गेंद को एकदम से कंधे, चेहरे तक उछल गईं। अच्छी बात है कि कोई चोटिल नहीं हुआ। जिस तरह से अफगानिस्तान की टीम ने पिछला मैच खेला और स्कोर को डिफेंड किया, अगर यह पिच बेहतर होती तो शायद अच्छा मैच देखने को मिलता।

मैच के दौरान पिच को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझे नहीं लगता है कि वेस्टइंडीज में विश्वकप का आयोजन किया जाना चाहिए।

पिच पर असीमित उछाल की आलोचना करते हुए मांजरेकर ने कहा कि इतने कम रन के स्कोर पर सिमट जाना ना सिर्फ क्रिकेट फैन के लिहाज से निराशाजनक है बल्कि ब्रॉडकास्टर के नजरिए से भी दुखी करने वाला है।

गौर करने वाली बात है कि विश्वकप के सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 11.5 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस स्कोर को आसानी से 9वें ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान की ओर से सिर्फ अजमतुल्लाह ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके और 10 रन बनाया। जबकि तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लिए। जबकि रबाडा और नॉर्किया ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। यानसन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+