Afghanistan vs Pakistan T20I: अफगानिस्तान की ऐतिहासिक सीरीज जीत, राशिद खान ने कहा- अभी बहुत सुधार है बाकी
AFG vs PAK T20I: अफगानिस्तान की टीम ने शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के क्लीन स्वीप करने का मौका गंवा दिया। राशिद खान की टीम ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत हासिल की है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज (Afghanistan vs Pakistan T20I Series) जीत ली। उन्होंने शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तानी की मेजबानी करते हुए सीरीज के शुरुआती दो टी20 मुकाबले जीते लेकिन तीसरे मैच में क्लीन स्वीप करने में कामयाब नहीं हुए। पाकिस्तान के स्टैंड-इन कप्तान शादाब खान और इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान को तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 66 रन से हराने में मदद की। (Image- Afghanistan Cricket Board Twitter)
किस वजह से क्लीन स्वीप से चूक गया अफगानिस्तान-
शुरू के दो मैचों में पाकिस्तान ने बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, पहले 92/9 और 130/6 रन बनाए थे लेकिन इस बार ये टीम 7 विकेट के नुकसान पर 182 रनों पर पहुंची। 27 मार्च को शारजाह में शादाब की 17 गेंदों की 28 रन की पारी से पहले सईम अयूब ने 49 रनों की शानदार पारी खेली। यहां विकेट की अहम भूमिका रही जो पिछले दो मैचों की तुलना में बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर था।
इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 116 रनों पर ही आउट हो गई। शादाब ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि इहसानुल्लाह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। इस तरह से अफगानिस्तान क्लीन स्वीप से तो चूक गया लेकिन ऐतिहासिक सीरीज जीत हासिल करने में कामयाब रहा।
राशिद खान ने कहा- अभी बहुत सुधार बाकी है
सीरीज में अपना अनुभव झोंकने वाले मोहम्मद नबी को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया है। कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने जीत के बाद कहा, 'तीसरा मैच हारना एक सीखने वाला अनुभव रहा। हम पहले प्रैशर में बिखर जाते थे लेकिन इस सीरीज में हमने इसका जवाब दिया है। तीसरे मुकाबले में पिछले दो मैचों की तुलना में कहीं बेहतर विकेट था। यहां पर 10 रन प्रति ओवर बनाए जा सकते थे लेकिन रन आउट और नजीब का हर्ट होना हमारे लिए भारी पड़ा और फिर हमने बीच में विकेट भी गंवाए।'
'हम निश्चित तौर पर कई चीजें सुधार सकते हैं। काफी सुधार बाकी हैं। इस सीरीज के बाद हम जो भी सीरीज खेलेंगे वह वर्ल्ड कप के लिए हमारी बेहतर तैयारी कराएगी। हर गेम कुछ ना कुछ सीखा रहा है। युवा आने वाले मैचों से और भी ज्यादा सीखेंगे।'
राशिद खान ने जब ट्रॉफी उठायी तो अफगान टीम के खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार भी शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications