AFG vs PAK: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के शेड्यूल, टीम से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक, जानें सभी जानकारी

Afghanistan vs Pakistan, Full Squads Schedule: क्रिकेट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम टी-20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ने वाली है। इस सीरीज के लिए फैंस भी उत्साहित हैं।

AFG vs PAK

Afghanistan vs Pakistan, Full Squads Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन किया है। दुबई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस टी-20 सीरीज का आगाज 24 मार्च यानी शुक्रवार से किया जाएगा। जबकि फाइनल मैच सोमवार 27 मार्च को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच होंगे। शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे तेज गेंदबाजों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आराम दिया है।

सीरीज को ऐसे देखें लाइव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का मजा फैंस फैनकोड ऐप के जरिए उठा सकते हैं। भारतीय फैंस भी इस सीरीज के सभी मैच फैनकोड पर ही देख सकेंगे। भारत में इस सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा। ऐसे में भारतीय फैंस अगर इस मैच को लाइव देखना चाहेंगे तो उन्हें फैनकोड ऐप का सहारा लेना पड़ेगा। दोनों देशों के बीच यह सीरीज काफी अहम होने वाली है।

जानें सीरीज का शेड्यूल

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान- पहला टी-20 मैच- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम. (24 मार्च, शुक्रवार)
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान- दूसरा टी-20 मैच- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम. (26 मार्च, रविवार)
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान- तीसरा टी-20 मैच- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम. (27 मार्च सोमवार)

टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्ला अटल, नजीबुल्लाह ज़द्रान, अफसर ज़ज़ई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, नवीन उल हक।

पाकिस्तान: शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, जमान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+