AFG vs IRE: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच में जोरदार टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

AFG vs IRE Test Pitch and Weather: अफगानिस्तानी टीम इन दिनों काफी व्यस्त दिख रही है। श्रीलंका में खेलने के बाद एक बार फिर से अफगान टीम खेलने के लिए तैयार है। इस बार आयरलैंड के खिलाफ मल्टीफ़ॉर्मेट सीरीज खेली जानी है। इसमें एक टेस्ट मैच भी है जो 28 फरवरी से शुरू हो रहा है।

मुकाबला अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद मुकाबले शारजाह की तरफ शिफ्ट हो जाएँगे। श्रीलंका दौरे पर भी अफगान टीम ने एक टेस्ट खेला था। इसके बाद सफेद गेंद सीरीज खेली गई थी। कुछ वही इस बार होने जा रहा है लेकिन अफगानिस्तानी टीम इस बार मेजबान है।

abu dhabi stadium

अफगानिस्तान vs आयरलैंड टेस्ट, पिच रिपोर्ट

शेख जायद स्टेडियम की पिच संतुलित रहती है और बैटिंग करने के लिए भी बेहतरीन होती है। हालांकि गेम आगे बढ़ने के साथ ही इसमें स्पिनरों का रोल भी काफी अहम हो जाता है। बल्लेबाजों के लिए सेट होने पर यहाँ रन होंगे। परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय सही रहेगा।

अफगानिस्तान vs आयरलैंड टेस्ट, वेदर अपडेट

अबुधाबी में मौसम गर्म रह सकता है लेकिन ज्यादा नहीं होगा। तापमान 20 से थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है। बारिश जैसी कोई संभावना नहीं होगी। इससे एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। सभी पाँचों दिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

अफगानिस्तान vs आयरलैंड हेड टू हेड

इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट फ़ॉर्मेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच रेड बॉल क्रिकेट में एक ही बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान अफगानिस्तान को जीत मिली है। अफगानिस्तान की टीम 1-0 से आगे है।

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11

इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान, जहीर खान, निजात मसूद, करीम जनत, नवीद जादरान

आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11

पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), जेम्स मैक्कलम, पीटर मूर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी/ग्राहम ह्यूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+