AFG vs IRE: अफगानिस्तान-आयरलैंड दूसरे टी-20 में टक्कर को तैयार, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Afghanistan vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 17 मार्च यानी कि रविवार को टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को आयरलैंड की टीम ने अपने नाम किया। पहला मैच हारने के बाद अफगानिस्तान की कोशिश दूसरे टी-20 मुकाबले में वापसी करने की होगी।
आयरलैंड को मिली जीत
टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। 150 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 18.4 ओवर में 111 रनों पर ही सिमट गई और इस मुकाबले को गंवा बैठी।

आयरलैंड को मिली बढ़त
आयरलैंड की टीम ने तीन मैच की सीरीज में इस जीत के साथ ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आयरलैंड की कोशिश दूसरे टी-20 मुकाबले में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखने की होगी। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग से टीम को दूसरे टी-20 में रनों की उम्मीद होगी। वही पहले टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ने वाले हैरी टेक्टर के प्रदर्शन पर भी फैंस के नजरे बनी होगी।
जानें पिच और मौसम का मिजाज
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। स्पिन गेंदबाज की बात की जाए तो उन्हें पिच से अधिक फायदा नहीं पहुंचता है। हालांकि, गेंद पुरानी होने के बाद इस विकेट पर स्पिन गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब हो सकते हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाज यहां अगर शुरुआती गेंदों पर रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो बाद में इस पिच से उन्हें मदद मिलने की उम्मीद रहती है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान यहां बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, वफदर मोमंद, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेटकीपर), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, जोशुआ लिटिल, नील रॉक, क्रेग यंग।
अफगानिस्तान की पूरी टीम
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, वफदर मोमंद, सेदिकुल्लाह अटल, इजाज अहमद अहमदजई, इशाक रहीमी, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, नांग्याल खरोटी।
आयरलैंड की पूरी टीम
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेटकीपर), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, नील रॉक, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, क्रेग यंग।












Click it and Unblock the Notifications