AFG vs IRE: अफगानिस्तान के खिलाफ आयरलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

AFG vs IRE Pitch and Weather: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में आयरलैंड की टीम आज मैदान पर उतरने वाली है। दोनों टीमों के बीच खेला गया पिछला मैच अफगानिस्तान ने आसानी से जीत लिया था। इस तरह अफगान टीम ने सीरीज में 1-0 की लीड भी हासिल कर ली।

पहले वनडे में अफगानिस्तान और आयरलैंड दोनों तरफ से बैटिंग अच्छी हुई लेकिन आयरिश टीम को 35 रनों से मैच में हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। आयरलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। आयरिश टीम इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाने वाली है।

sharjah stadium

अफगानिस्तान vs आयरलैंड दूसरा वनडे, पिच रिपोर्ट

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाना है। वहां की पिच बैटिंग के लिए अच्छी होगी। दोनों पारियों के दौरान पिच के बर्ताव में बदलाव की संभावना काफी कम ही है। गेंदबाजों को यहाँ मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी बाउंड्री होने का लाभ भी बल्लेबाजों को ही मिलने वाला है। स्टील लाइन और लेंथ ही गेंदबाजों को पिटाई से बचा सकती है। टॉस जीतकर इस पिच के पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है।

अफगानिस्तान vs आयरलैंड दूसरा वनडे, वेदर अपडेट

मौसम की बात की जाए तो यहाँ खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। थंडरस्टॉर्म के अलावा भारी बारिश के आसार हैं। मैच में बाधा आने की संभावना जताई गई है। टीमों और दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है। तापमान 20 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।

अफगानिस्तान संभावित एकादश

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, नूर अहमद, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूकी

आयरलैंड संभावित एकादश

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, थियो वैन वोर्कोम, क्रेग यंग, ​​ग्राहम ह्यूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+