AFG vs IRE: अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Afghanistan vs Ireland, 1st T20: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। 15 मार्च को दोनों ही टीम इस सीरीज के पहले मुकाबले में आपस में भिड़ने वाली है। इन दोनों देशों के बीच पहला टी-20 मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा।

जबरदस्त टक्कर की उम्मीद

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक कमाल की भिड़ंत देखने को मिली है। आयरलैंड की टीम ने टेस्ट में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। इसके बाद वनडे में अफगानिस्तान की टीम ने पलटवार करते हुए आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत हासिल की। हालांकि, इन दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं अब टी-20 में भी आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर की उम्मीद है।

Afghanistan vs Ireland 1

पिच से किसे मिलेगी मदद

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। स्पिन गेंदबाज की बात की जाए तो उन्हें पिच से अधिक फायदा नहीं पहुंचता है। हालांकि, गेंद पुरानी होने के बाद इस विकेट पर स्पिन गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब हो सकते हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाज यहां अगर शुरुआती गेंदों पर रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो बाद में इस पिच से उन्हें मदद मिलने की उम्मीद रहती है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान यहां बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, वफदर मोमंद, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेटकीपर), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, जोशुआ लिटिल, नील रॉक, क्रेग यंग।

अफगानिस्तान की पूरी टीम

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, वफदर मोमंद, सेदिकुल्लाह अटल, इजाज अहमद अहमदजई, इशाक रहीमी, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, नांग्याल खरोटी।

आयरलैंड की पूरी टीम

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेटकीपर), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, नील रॉक, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, क्रेग यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+