PAK vs AFG: पाकिस्तान और अफगानिस्तान टक्कर को तैयार, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच
Afghanistan v Pakistan in Sri Lanka Live Streaming: एशिया कप से पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। 22 से 26 अगस्त के बीच इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों ही टीम के पास एशिया कप से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने का मौका होगा। भारत और अफगानिस्तान दोनों ही टीम एशिया कप में हिस्सा लेने वाली है।
पाकिस्तान को मिली थी हार: साल 2023 में ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज खेला गया था। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की टीम को पहली बार मात देने का काम किया। बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान के बिना पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में हिस्सा लिया था। जिसमें इसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान के पास बदला लेने का मौका: टी-20 सीरीज में हार झेलने के बाद पाकिस्तान की कोशिश अब वनडे सीरीज में वापसी करने की होगी। एशिया कप 2023 का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान में किया जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने वाली है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में हिस्सा लेने जा रही है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: हंबनटोटा और कोलंबो में होने वाली वनडे सीरीज को लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार 2.45 बजे यह मुकाबले शुरू किए जाएंगे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान वनडे सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर मैच का अपडेट लिया जा सकता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, नसीम शाह, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, तैय्यब ताहिर, उसामा मीर।












Click it and Unblock the Notifications