भारत में खेलने आएगी अफगानिस्तान टीम, शेड्यूल की हुई घोषणा, पाकिस्तान को लगेगी अब मिर्ची

IND vs AFG: पाकिस्तान द्वारा हवाई हमला करने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपना दौरा रद्द कर दिया था। पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ मिलकर अफगान टीम को त्रिकोणीय सीरीज में खेलना था। हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान दौरा रद्द किया था लेकिन अब अफगान टीम भारत में खेलने के लिए आएगी। इससे पाकिस्तान को मिर्ची लगने वाली है।

दरअसल अफगानिस्तान की अंडर 19 टीम भारत दौरे पर आ रही है, अगले महीने त्रिकोणीय सीरीज खेली जानी है। सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद इसकी घोषणा की है। अगले वर्ष होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए यह सीरीज अहम है।

Afghanistan cricket team

अफगान टीम का सामना भारत की ही दो टीमों से होना है। भारत की अंडर 19 ए टीम के अलावा अंडर 19 बी टीम से मुकाबले होंगे। किसी दूसरे देश की यूथ टीम इस सीरीज में खेलने के लिए नहीं आएगी। 17 नवंबर से इस त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल की जानकारी भी अपने एक्स हैंडल पर दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई और एसीबी अब साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीसीबी की तकरार बीसीसीआई के साथ तो थी ही लेकिन अब पाकिस्तान की सेना ने अफगानी क्रिकेटरों को मारकर एसीबी के साथ भी रिश्ते तल्ख कर दिए हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की जगह अब ज़िम्बाब्वे को त्रिकोणीय सीरीज के लिए बुलाने का फैसला लिया है।

भारत-अफगानिस्तान त्रिकोणीय सीरीज के मैचों का शेड्यूल

  • ​17 नवंबर 2025: भारत ए बनाम भारत बी
  • ​19 नवंबर 2025: अफ़गानिस्तान बनाम भारत बी
  • ​21 नवंबर 2025: अफ़गानिस्तान बनाम भारत ए
  • ​23 नवंबर 2025: भारत ए बनाम भारत बी
  • ​25 नवंबर 2025: अफ़गानिस्तान बनाम भारत बी
  • ​27 नवंबर 2025: अफ़गानिस्तान बनाम भारत ए
  • ​30 नवंबर 2025: फ़ाइनल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+