BAN vs AFG, Toss: 'करो या मरो' वाले मुकाबले में बांग्लादेश ने जीता टॉस, यहां जानें प्लेइंग 11

Bangladesh vs Afghanistan, 2nd ODI, Toss Updates: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की कोशिश अफगानिस्तान की टीम को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। पहला मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश के लिए सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है। बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो का होने वाला है।

अफगानिस्तान ने बनाई बढ़त: अफगानिस्तान टीम ने पहले वनडे मैच जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। अफगानिस्तान ने चटगांव में बारिश से बाधित पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को डीएलएस के आधार पर 17 रन से हरा दिया था। पहला मैच जीतने के बाद अफगानिस्तान के हौसले बुलंद होंगे।

 BAN vs AFG 2nd ODI 1

बांग्लादेश की नजरें वापसी पर: पहले मैच में करारी हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, अगले ही दिन उन्होंने अपने फैसले को वापस ले लिया। पिछले दो दिनों से बांग्लादेश क्रिकेट अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में रहा है। जिसका असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल सकता है।

लिटन दास से होगी उम्मीदें: बांग्लादेश को अपने अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास से काफी उम्मीदें होगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिटन दास को अफगानिस्तान के खिलाफ बचे हुए वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। लिटन दास अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे। दूसरी तरफ अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज इस पिच पर गेंद से कमाल दिखाना चाहेंगे।

लइव देखने का ये है तरीका: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली सीरीज का भारत में टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है। इसे आप मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विट हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद सलीम सफी।

बांग्लादेशी प्लेइंग इलेवन: लिट्टन दास (कप्तान), मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, एबादोत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+