IPL स्टार को बनाया गया अफगानिस्तान टीम का कप्तान, टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान
Afghanistan T20 World Cup Team: क्रिकेट जगत की 'जायंट किलर' मानी जाने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमर कस ली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने 15 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कमान एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन लेग स्पिनर राशिद खान के हाथों में सौंपी गई है।
अफगानिस्तान का यह स्क्वाड संतुलन के लिहाज से काफी घातक नजर आ रहा है। टीम में मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ-साथ रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं। पिछले कुछ समय से चोट के कारण बाहर चल रहे तेज गेंदबाज नवीन उल हक की वापसी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को नई धार देगी। श्रीलंका और भारत में स्पिन पिचों को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया गया है।

गुलबदीन नईब की वापसी और गजनफर पर 'गाज'
इस टीम सिलेक्शन में सबसे बड़ा सरप्राइज एएम गजनफर का बाहर होना रहा। अपनी मिस्ट्री स्पिन से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाले गजनफर को मुख्य 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है, उन्हें 'रिजर्व' में रखा गया है। वहीं, टीम मैनेजमेंट ने गुलबदीन नईब पर दोबारा भरोसा दिखाया है, जिनका हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है।
स्पिन आक्रमण रहेगा सबसे बड़ी ताकत
अफगानिस्तान की टीम हमेशा से अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। इस बार भी राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद की तिकड़ी किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त करने की ताकत रखती है। फजलहक फारूकी और नवीन उल हक के रूप में उनके पास दुनिया के बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाज भी मौजूद हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान का 15 सदस्यीय स्क्वाड
राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, सेदिकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमल, अब्दुल्लाह अहमदजई।
रिजर्व खिलाड़ी: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी।












Click it and Unblock the Notifications