AFG vs PAK: अफगानिस्तान ने की पाकिस्तान पर स्ट्राइक, करीबी अंतर से हराकर निकाली हेकड़ी, राशिद खान ने काटा बवाल
Afghanistan vs Pakistan: अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज में धमाल मचाते हुए एक करीबी जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को हराते हुए अफगान टीम ने एक बार फ़िर से दर्शा दिया कि क्यों उनकी टीम किसी से कम नहीं है।
शारजाह में खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 169 रन का स्कोर हासिल किया। इब्राहिम जादरान और सदिकुल्लाह अटल ने धांसू बैटिंग करते हुए शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली पाक गेंदबाजी यूनिट की हेकड़ी निकाल डाली।

सदिकुल्लाह ने खेली तूफानी पारी
सदिकुल्लाह ने 3 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। जादरान के बल्ले से 45 गेंदों में 65 रनों की पारी आई। पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज फहीम अशरफ थे. उन्होंने 27 रन देकर 4 विकेट झटके। अन्य खिलाड़ी फ्लॉप रहे।
हारिस रऊफ ने बचाई पाक की इज्जत
जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान के सैम अयूब बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। किसी ने टिककर फिफ्टी तक नहीं जमाई। मजे की बात तो यह है कि सर्वाधिक रन निचले कर्म से हारिस रऊफ के बल्ले से आए। उन्होंने नाबाद 34 रन बनाए। इस तरह पाक टीम 9 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच हार गई। राशिद खान, नबी और नूर अहमद ने 2-2 विकेट झटके।
अफगान टीम की लगातार दूसरी जीत
इस सीरीज में अफगान टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले यूएई को भी अफगानिस्तान ने हराया था। एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम भारत के लिए खतरा बन सकती है। इस त्रिकोणीय सीरीज में जीत की दावेदार दो टीमों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नाम है, फाइनल में इन दोनों टीमों का आना तय लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications