स्पिन ही नहीं आवाज के भी जादूगर हैं Rashid Khan, वायरल वीडियो में सामने आया हिडेन टैलेंट
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान आज किसी पहचान के मोहतज नहीं हैं।
नई दिल्ली, 20 सितंबर: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान आज किसी पहचान के मोहतज नहीं हैं। मैदान पर अपनी स्पिन से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देने वाले राशिद का एक हिडेन टैलेंट अब दुनिया के सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेटर के फैंन इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वह राशिद की वीडियो पर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।
Recommended Video

किसी सिंगर से कम नहीं राशिद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 15 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि राशिद खान गाना गा रहे हैं। उनकी आवाज किसी सिंगर से कम नहीं लग रही है। राशिद गाना गा रहे हैं, 'फकत मेरे दिल से उतर जाइएगा, बिछड़ना मुबारक बिछड़ जाइएगा।' राशिद की इस शानदार आवाज ने एक बार फिर उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वीडियो में कमेंट कर फैंस पूछ रहे हैं कि यह कौन सा गाना है। वहीं कुछ फैंस का कहना कि आपकी आवाज काफी शानदार है, हम आपके म्यूजिक डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

इंटरनेशनल करियर में प्रदर्शन
राशिद खान ने अपने करियर में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 22.35 की औसत और 2.97 की इकॉनमी से 34 विकेट अपने नाम किए हैं। 83 वनडे में उन्होंने 18.65 की औसत और 4.16 की इकॉनमी से 158 विकेट चटकाए हैं। 7/18 एक दिवसीय में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं 71 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में राशिद ने 14.21 की औसत और 6.24 की इकॉनमी से 118 विकेट झटके हैं। 3 रन देकर 5 विकेट इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आईपीएल में प्रदर्शन
राशिद खान का आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 92 मैचों में 20.83 की औसत और 6.38 की इकॉनमी से 112 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2022 में राशिद नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात ने राशिद को 15 करोड़ रुपये में साइन किया था। गुजरात ने डेब्यू सीजन में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2022 में राशिद ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। राशिद ने 15वें सीजन में 16 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 22.16 और 6.60 की इकॉनमी से 19 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने 8 पारियों में 91 रन भी बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications