World Cup Points Table: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को अंक तालिका में पछाड़ा, जानें पाक टीम की क्या है स्थिति
World Cup Points Table: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स की टीम को पराजित करते हुए वर्ल्ड कप में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली। अफगानिस्तान की टीम ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। अंक तालिका में भी अफगानिस्तान की टीम मजबूत है।
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही अफगान टीम तालिका में पांचवें नम्बर पर आ गई है। अफगानिस्तान के 4 मैचों में जीत के साथ कुल 8 अंक है। अहम बात यह है कि पाकिस्तान की टीम अब पीछे है।

मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम तालिका में पांचवें नम्बर पर थी। इसके बाद अब अफगानिस्तान ने वह स्थान हथिया लिया है। पाकिस्तानी टीम एक स्थान नीचे गिरकर छठे नम्बर पर चली गई है। अंक तालिका में भारतीय टीम टॉप पर है। टीम इंडिया 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जा चुकी है। दो मैच टीम इंडिया के अभी बाकी है।
तालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम है। दक्षिण अफ्रीका ने 6 मैचों में जीत के साथ 12 अंक हासिल किये हैं। नम्बर तीन पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे नम्बर पर न्यूजीलैंड की टीम है। अफगानिस्तान की टीम ने बड़ी टीमों के बीच बेहतरीन स्थान बनाते हुए पांचवां पायदान हासिल किया है। अभी 2 मैच और बाकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications