पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट का अहम फैसला, पाक के खिलाफ सीरीज को लेकर बड़ा ऐलान

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक के बाद अफगान सुरक्षाबलों ने डूरंड लाइन पर हमला किया है। वहां लगाता गश्त जारी है और कई पाकिस्तानी चौकियों को कब्जाने की खबरें भी आई हैं। इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर एक खबर आ रही है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जानी है। इसे लेकर पाकिस्तान के एक तीवे चैनल समां टीवी पर खबर छपी है, जिसमें लिखा गया है कि बीसीसीआई और पीसीबी के बीच तनातनी के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

pakistan vs afghanistan

पाक मीडिया में छपा है कि अफगान क्रिकेट बोर्ड ने अफवाहों पर ध्यान ना देने लिए कहा है। अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान जाएगी। यहां बीसीसीआई को जबरन घसीटने का काम किया गया है। बीसीसीआई और पीसीबी से अफगान क्रिकेट बोर्ड का कोई लेना-देना ही नहीं है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मामला तो अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हुए हैं। पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स के हमले का जिक्र नहीं करते हुए पाक मीडिया में बीसीसीआई और पीसीबी की तनातनी का जिक्र किया जा रहा है। ऐसा कहते हुए असल मुद्दे से ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। कहीं न कहीं पाकिस्तान में पहले से ही एक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

फ़िलहाल तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में जाकर त्रिकोणीय सीरीज खेलने का फैसला लिया है लेकिन तालीबान इस पर क्या फैसला लेगा, इस पर भी नजरें रहेंगी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान के अलावा सीरीज की तीसरी टीम श्रीलंका है। यह सीरीज 17 नवंबर से शुरू हो रही है, रावलपिंडी और लाहौर में मुकाबले खेले जाने हैं। 29 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ ही यह सीरीज खत्म हो जाएगी।

अफगानिस्तानी टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। तीन मैचों की सीरीज के दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब एक मुकाबला और बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+