अफगानिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, भारतीय टी20 लीग में खेलने के कारण 3 खिलाड़ियों को किया बैन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासन को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए अपने तीन अनुभवी खिलाड़ियों पर चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। इस कार्रवाई की चपेट में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद, ऑलराउंडर समीउल्लाह शिनवारी और तेज गेंदबाज आफताब आलम आए हैं।

इन तीनों ही खिलाड़ियों पर आरोप है कि इन्होंने बोर्ड की आधिकारिक अनुमति के बिना भारत में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लिया, जिसे बोर्ड ने नियमों का सीधा उल्लंघन माना है और एक्शन भी ले लिया।

afghanistan cricket

क्यों किया गया प्लेयर्स को बैन

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब इन खिलाड़ियों ने विदेशी लीग में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी के बिना ही मैदान पर उतरने का फैसला किया। हालांकि खबरों की मानें तो खिलाड़ियों ने लीग शुरू होने से पहले बोर्ड से संपर्क किया था, लेकिन वहां से मंजूरी मिलने में लगातार देरी हो रही थी।

आखिरकार खिलाड़ियों ने इंतजार करने के बजाय टूर्नामेंट में खेलना शुरू कर दिया, जिसके बाद बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्हें अगले चार महीनों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से बाहर कर दिया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का तर्क

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले के पीछे एक गंभीर तर्क भी दिया है। बोर्ड का मानना है कि जो लीग आईसीसी या बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं होतीं, उनमें फिक्सिंग और भ्रष्टाचार की संभावनाएं अधिक रहती हैं। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों का वहां शामिल होना बोर्ड की छवि और खेल की गरिमा को नुकसान पहुंचा सकता है। यही वजह है कि बोर्ड ने अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए सख्त गाइडलाइंस तय की हैं।

हैरानी की बात यह रही कि इसी टूर्नामेंट में पूर्व कप्तान असगर अफगान भी खेल रहे थे, लेकिन उन पर कोई गाज नहीं गिरी। इसका कारण यह है कि असगर पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिसकी वजह से वे अब बोर्ड के किसी भी अनुबंध या नियम के दायरे में नहीं आते। फिलहाल, बोर्ड के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों को अपनी मनमर्जी करना अब काफी महंगा पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+