PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने 18 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, पाकिस्तान के खिलाफ इस युवा गेंदबाज की हुई वापसी
Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे वर्ल्ड कप से पहले दोनों देशों के बीच श्रीलंका में होने वाली ये सीरीज तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही वनडे टीम में एक बड़ा बदलाव करते हुए नूर अहमद की वापसी की गई है।
अहमद के शामिल होने से बाएं हाथ के स्पिनर जिया उर रहमान अकबर बाहर हो गए हैं, जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। नूर ने जून में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। वह जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज से बाहर चल रहे थे।

हालांकि, लेग स्पिनर इजहारुलहक नवीद ने अभी तक अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है, टेस्ट टीम का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी ओर बांग्लादेश के हालिया वनडे दौरे का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी और वफादार मोमंद अपना स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।
एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान सीरीज की तैयारियां अच्छी तरह से चल रही हैं, खिलाड़ियों ने हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर स्टाफ की देखरेख में काबुल कैंप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
पाकिस्तान सीरीज के लिए अफगानिस्तान की वनडे टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान) रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलिखिल, इब्राहिम ज़दरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल रहमान, मोहम्मद सलीम सफी, वफादार मोमंद।
टीम में रिजर्व खिलाड़ी- फरीद अहमद मलिक, शाहिदुल्लाह कमाल।
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 22 अगस्त, हंबनटोटा में
- दूसरा वनडे: 24 अगस्त, हंबनटोटा में
- तीसरा वनडे: 26 अगस्त को कोलंबो में












Click it and Unblock the Notifications