Video: जब शाहीन और ब्रॉड के बीच छोटे पड़ गए दिनेश कार्तिक, बल्लेबाज को आई Ben Duckett की याद?
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बुधवार को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ वेल्श फायर के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर द हंड्रेड टूर्नामेंट में धमाकेदार एंट्री से सभी को हैरान कर दिया।
बारिश के कारण, मैच 40 गेंदों का हो गया और पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद वेल्श फायर ने कुल 94/3 का स्कोर किया। हालांकि, ओरिजिनल्स की टीम 85/4 पर ही सिमट गई। शाहीन ने फायर की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, क्योंकि उन्होंने पहले ओवर में फिल साल्ट और लॉरी इवांस का अहम विकेट गिया दिया।

मैच खत्म होने के बाद शाहीन ने अनुभवी भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड से बातचीत की, जो ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा हैं। बातचीत के दौरान कार्तिक दोनों खिलाड़ियों के बीच में खड़े थे, जो जाहिर तौर पर उनसे काफी लंबे हैं, और इस दौरान खुद कार्तिक ने भी खुद को काफी छोटा महसूस किया।
कार्तिक ने ट्विटर पर अपनी ऊंचाई पर मजाकिया कटाक्ष के साथ बातचीत का वीडियो पोस्ट किया। कार्तिक ने ट्वीट कर लिखा, बेन डकेट मैं तुम्हें महसूस करता हूं।'
दरअसल, कार्तिक का यह ट्वीट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई एशेज सीरीज से इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट की वायरल तस्वीर को लेकर था। जहां वह ब्रॉड और बल्लेबाज जैक क्रॉली के बीच खड़े नजर आ रहे थे। डकेट की ऊंचाई 5.7 फीट है, जबकि ब्रॉड और क्रॉली दोनों की ऊंचाई 6.5 फीट है। इस तस्वीर के बाद कार्तिक ने खुद को भी डकेट की स्थिति में पाया।
I feel you @BenDuckett1 🫣#heightissues https://t.co/s12uirg8BT
— DK (@DineshKarthik) August 4, 2023
इससे पहले ब्रॉड ने अफरीदी की जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया के अपने 'पसंदीदा' गेंदबाजों में से एक बताया। क्रिकेट पाकिस्तान ने ब्रॉड के हवाले से कहा कि, 'शाहीन शाह अफरीदी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा गेंदबाजों में से एक हैं।
उन्होंने कहा कि, 'जब वह दौड़ते हैं तो उनकी एक ऐसी उपस्थिति होती है और मुझे गेंदबाजों को ऊर्जा के साथ दौड़ते हुए देखना पसंद है।' वह उन गेंदबाजों में से एक हैं जिनकी मैं बेहद प्रशंसा करता हूं और मैं उसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications