AFG vs IRE: अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच फाइनल वनडे में टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

AFG vs IRE Pitch and Weather: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने पर अफगान टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। आयरलैंड की परेशानी अब बढ़ गई है। आयरिश टीम हारने पर सीरीज गंवा देगी।

आयरलैंड के सामने यह करो या मरो वाली स्थिति आ गई है। पहले वनडे में अफगानिस्तान ने 35 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बनाई थी। इसके बाद दूसरा वनडे बारिश से धुल गया था। अब फाइनल मुकाबला खेला जाना है। रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि अफगानिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी है।

sharjah

अफगानिस्तान vs आयरलैंड तीसरा वनडे, पिच रिपोर्ट

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है। इस पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद ही बचने का मौका होता है। बाउंड्री भी छोटी है, यह भी बल्लेबाजों के पक्ष की चीज है। गेंदबाजों के लिए यहाँ पिटाई के अलावा कुछ नजर नहीं आता है। लाइन और लेंथ को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज ही यहाँ पिटाई खाने से बच सकते हैं।

अफगानिस्तान vs आयरलैंड तीसरा वनडे, वेदर अपडेट

मौसम को लेकर इस बार अच्छी खबर है। पिछले मैच में यहाँ बारिश हुई थी और एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया था। इस बार बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और आसमान साफ़ रहेगा। आर्द्रता 66 फीसदी तक रहने की संभावना है। इस बार एक पूर्ण मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।

आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, नूर अहमद, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूकी

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, थियो वैन वोर्कोम, क्रेग यंग,​​ग्राहम ह्यूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+