AFG vs IND: दिल्ली में आज बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग का पूरा अपडेट

AFG vs IND Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब उसकी नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। हालांकि मैच से पहले दिल्ली का मौसम भी चर्चा में है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है। यानी मैच से पहले मौसम पूरी तरह साफ रहने की गारंटी नहीं है। क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि शाम होते-होते बारिश का खतरा कम होता दिखाई दे रहा है।

IND vs AFG

मैच के समय बारिश का कितना खतरा?

आज दिल्ली में दिन के दौरान बादल और बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक शाम 4 बजे के बाद बारिश की संभावना लगातार कम होती जाती है। शाम 6 बजे तक यह संभावना और घटती दिख रही है, जबकि 7 बजे के बाद बारिश की संभावना करीब 7 प्रतिशत के आसपास दिखाई दे रही है। ऐसे में फिलहाल मैच के धुलने का खतरा कम नजर आ रहा है।

IND vs AFG 2nd T20I लाइव कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में ओटीटी में FanCode पर उपलब्ध है। यह मैच फ्री में देखने को नहीं मिलेगा, इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता है। टीवी पर यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका

पहले टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत आसान कर दी थी। अब दूसरे मुकाबले में भारत के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। उसे सीरीज में बने रहने के लिए दिल्ली में वापसी करनी होगी। इतिहास को देखा जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है क्योंकि अफगानिस्तान ने भारत को टी20 इतिहास में कभी पराजित नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+