AFG vs BAN: सुपर 8 के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान-बांग्लादेश में भिड़ंत, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

AFG vs BAN Pitch and Weather: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर 8 का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला सुबह 6 बजे शुरू किया जाएगा। अफगानिस्तान ने अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने में कामयाबी हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में भी बनी हुई है।

दोनों देशों में कांटे की टक्कर

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही देश में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। बांग्लादेश के पास शाकिब अल हसन के अलावा मेहंदी हसन मीराज और महमुदुल्लाह जैसे अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं।

AFG vs BAN 1

टॉस होगा अहम

अर्नोस ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस ग्राउंड पर स्कोर को चेज करना आसान नहीं माना जाता है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां 160 से अधिक रनों का स्कोर बनाना चाहेगी। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपने हुनर का लोहा मनवाया है।

जानें पिच और वेदर

अर्नोस वेल की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए संतुलित चुनौती पेश करती है। स्पिनर यहां ज़्यादा प्रभावी होते हैं, लेकिन जो बल्लेबाज धैर्य से खेलते हैं, वे भी अच्छा स्कोर बना सकते हैं। टॉस जीतना और पहले बल्लेबाज़ी करना एक समझदारी भरी रणनीति हो सकती है। किंग्सटाउन में अफ़गानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। तापमान गर्म (27°C) और आर्द्र (90%) रहेगा, लेकिन बारिश की 40% संभावना है। जिससे मैच में बाधा उत्पन्न हो सकती है। 18 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हल्की हवा चलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+