AFG vs BAN: अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच ODI में टक्कर आज, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव एक्शन
AFG vs BAN Live Streaming: टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद अफगानिस्तान की टीम अब एकदिवसीय सीरीज में बदला लेने के इरादे से आज बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। सीरीज के पहले ही मुकाबले में जीत हासिल कर अफगान टीम लीड लेने का प्रयास करेगी। हालांकि काम आसान भी नहीं है क्योंकि बांग्लादेश की फॉर्म अलग लेवल की है।
बांग्लादेश के लिए चिंता की बात उनके कप्तान का बाहर रहना है। चोट की वजह से लिटन दास इस मुकाबले से भी बाहर रहेंगे। वह एशिया कप से ही बाहर चल रहे हैं। एक और खिलाड़ी परवेज हुसैन भी इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम में शामिल नहीं होंगे।

अफगान टीम की जिम्मेदारी गुरबाज के ऊपर ज्यादा रहती है क्योंकि वह टॉप क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के ऊपर भी नजर रहने वाली हैं। स्पिन विभाग से राशिद खान की गेंदबाजी भी काफी मायने रखती है। दोनों टीमों के बीच टक्कर की उम्मीद की जा सकती है।
AFG vs BAN Live Streaming (कहां देखें लाइव मैच)
यह मुकाबला 8 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 5 बजे होगा। भारत में इस मुकाबले को टीवी पर देखने की व्यवस्था यूरोस्पोर्ट पर है। यह मुकाबला FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
AFG vs BAN: पिच का हाल
यूएई की पिचें स्पिनरों के लिए मददगार रहती हैं लेकिन अबू धाबी में बैटिंग में भी मदद रहती है, क्रीज पर टिकने के बाद रन बनाने आसान हो जाते हैं। बल्लेबाजों को नई गेंद के सामने सावधान होना जरूरी है। बारिश जैसी कोई आशंका इस मुकाबले में नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हसन शंटो, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शमीम हसन, जाकिर अली (विकेटकीपर), तंजीम हसन साकिब, तस्किन अहमद, तनवीर इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, नुरुल हसन, हसन महमूद, मोहम्मद नईम, ऋषद हसन, नाहिद राणा।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, सिदीकुल्लाह अतल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेयालिया खारोटे, बशीर अहमद, एएम गजनफर, इकराम अलीखिल, मोहम्मद सलीम साफी, अब्दुल्ला अहमदजई।












Click it and Unblock the Notifications