AFG vs BAN: बांग्लादेश के लिए करो या मरो वाला मैच, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

AFG vs BAN Live Streaming: टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करने के बाद अफगानिस्तान ने एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत अच्छी की और पहले ही मैच में बांग्लादेश को धूल चटा दी। आज होने वाले दूसरे मैच में सीरीज जीतने वाली टीम के बारे में पता चल जाएगा। बांग्लादेश के लिए स्थिति करो या मरो वाली है।

अफगान टीम की गेंदबाजी अच्छी है, उसके सामने बांग्लादेश को रन बनाने पड़ेंगे। रन नहीं होने पर मैच जीतना मुश्किल है। पिछले मैच में की गई गलतियों को ठीक करना भी जरूरी है। बांग्लादेश के ऊपर इस मुकाबले में दबाव निश्चित रूप से रहने वाला है।

afg vs ban

AFG vs BAN: मैच और टॉस टाइम

  • मैच: बांग्लादेश vs अफ़गानिस्तान- दूसरा ODI
  • तारीख: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
  • स्थान: शेख ज़ायेद स्टेडियम, अबू धाबी
  • समय: शाम 5:30 बजे IST (भारतीय समय)
  • टॉस: शाम 5:00 बजे IST

AFG vs BAN: लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय में इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए यूरोस्पोर्ट चैनल पर जाना होगा। इसके अलावा ओटीटी पर मुकाबला देखने के लिए FanCode ऐप और FanCode वेबसाइट पर जाना होगा। मैच फ्री में देखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी।

AFG vs BAN: पिच रिपोर्ट

अबू धाबी की पिच धीमी होती है, स्पिनरों का दबदबा देखने को मिल सकता है। बल्लेबाजों का काम यहां आसान नहीं होने वाला है। बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए क्रीज पर टिकने का प्रयास करना पड़ेगा। 270 तक का स्कोर करने पर ही बात बन पाएगी, इससे कम रनों पर मैच जीत पाना मुश्किल है।

अफगानिस्तान टीम: रहमनुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरण, सदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटे, एएम ग़ज़नफ़र, बशीर अहमद, इकराम अलीखिल, दरवेश रसूली, मोहम्मद सलीम सफ़ी, अब्दुल्ला अहमदजई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+