चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा अफगानिस्तान, इंग्लैंड को करनी होगी मदद, ये है गणित?

AFG vs AUS Rain Stops Match: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच में बारिश के कारण कुछ समय के लिए खेल रुक गया था। अफगानिस्तान ने 274 रनों का लक्ष्य रखा , जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 109 रन बना लिए। ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल है। कप्तान स्टीव स्मिथ भी 19 रन बनाकर क्रीज मौजूद थे। लेकिन मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई (AFG vs AUS )

ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाया है, वह विकेट मैथ्यू शॉर्ट का था, जिन्होंने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 165 और रन बनाने थे। बारिश के कारण मैच रुकने के बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

AFG vs AUS 1

अफगानिस्तान ने बनाए थे 273 रन

अफगानिस्तान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा था। सेदिकुल्लाह अटल और अजमातुल्लाह ओमरजई के अर्धशतकों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सेदिकुल्लाह ने 95 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों के साथ 85 रन बनाए, वहीं ओमरजई ने 63 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के योगदान से अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 273 रन बनाए।

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा अफगानिस्तान

इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने पर दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराना होगा। अगर वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें 11.1 ओवरों के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+