न्यूजीलैंड को T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, 498 विकेट लेने वाला दिग्गज खिलाड़ी बाहर, कौन है यह धांसू प्लेयर?

Adam Milne: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के सबसे अनुभवी और तेज गेंदबाज एडम मिल्न (Adam Milne) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मिल्न का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है, क्योंकि वे अपनी रफ्तार और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार एडम मिल्न एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गए। वे तैराकी के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ था। अब मेडिकल टीम ने पुष्टि कर दी है कि वे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिट नहीं हैं। कीवी प्रशंसकों के लिए यह खबर काफी निराशाजनक है क्योंकि मिल्न शानदार फॉर्म में चल रहे थे।

Adam Milne

मिल्न के बाहर होने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। टीम में 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) की वापसी हुई है। जेमीसन अपनी अतिरिक्त उछाल और रफ्तार से भारतीय पिचों पर बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, वे खुद पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

एडम मिल्न का ऐसा है करियर (Adam Milne)

प्रारूप मैच पारी गेंद रन विकेट बेस्ट
वनडे 50 48 2242 2027 57 4/34
टी20 अंतरराष्ट्रीय
56 54 1157 1602 65 5/26
प्रथम श्रेणी (FC) 31 55 5529 2967 92 5/47
लिस्ट ए 102 98 4698 4065 148 5/24
टी20 226 218 4555 5994 258 5/11

वनडे में उन्होंने 50 मैच खेलकर 57 विकेट अपने नाम किये हैं, टी20 में 65 विकेट झटके हैं। इन सबसे अलग अगर उनके ओवलऑल करियर को देखा जाए, तो धमाल मचाया है। लिस्ट ए, प्रथम श्रेणी और टी20 को जोड़ने पर कुल 498 विकेट हो जाते हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए तो 33 साल के एडम मिल्न एक दिग्गज क्रिकेटर हैं, हालांकि कीवी टीम में उनको ज्यादा मौके नहीं मिले।

जेमीसन को चुनने का क्या कारण

काइल जेमीसन उनकी जगह एक उपयुक्त विकल्प लंबाई के लिए हो सकते हैं। जेमीसन तो कद में मिल्न से भी ज्यादा लंबे हैं। मिल्न की लंबाई 6 फीट 2 इंच है और जेमीसन 6 फीट 8 इंच लंबे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+