5.2 करोड़ की Ferrari लेकर सड़कों पर निकले अभिषेक शर्मा, स्टाइलिश लुक से जीता फैंस का दिल, तस्वीर वायरल
Abhishek Sharma New Ferrari: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक लक्जरी कार खरीदी है। एशिया कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के तुरंत बाद अभिषेक शर्मा ने लगभग 5.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक Ferrari V12 खरीदी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस दमदार कार की तस्वीरें 'V12' कैप्शन के साथ शेयर की है।
एशिया कप 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन (Abhishek Sharma New Ferrari)
अभिषेक शर्मा ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुए एशिया कप 2025 में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सात पारियों में 40 से अधिक के औसत से 314 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में खिताब अपने नाम किया। खासकर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने महज 39 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेलकर 'मेन इन ब्लू' को 172 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल करने में मदद की थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी बड़ी परीक्षा
एशियाई पिचों पर अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब उनके सामने एक बड़ी चुनौती है। वह पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले हैं, जहां की पिचों पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी।
टी-20 टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम इस दौरे पर जीत हासिल करने के लिए बेताब होगी। पिछले साल टी-20 विश्व कप जीतने के बाद से भारत ने टी-20 में बहुत कम मैच गंवाए हैं। टीम की यह जीत अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए भी अहम होगी। हालांकि अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में जगह नहीं मिल पाई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल हालात में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का उनका अनुभव उनके करियर के लिए एक बड़ी सीख साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications