Abhishek Sharma Health: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिषेक शर्मा, क्या खेलेंगे अगला मैच? हो गया साफ
Abhishek Sharma Health: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बुधवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने पुष्टि की है कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में उनका खेलना अब भी संदिग्ध है।
अभिषेक शर्मा को क्या हुआ था? (Abhishek Sharma Health)
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 6 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास सत्र के बाद शुरू हुआ। माना जा रहा है कि वहां कुछ गलत खा लेने की वजह से अभिषेक को 'पेट में गंभीर संक्रमण' हो गया। अमेरिका (USA) के खिलाफ मैच के दिन उनकी स्थिति और खराब हो गई थी, लेकिन उन्होंने टीम के लिए खेलने का फैसला किया।

अस्पताल में कराया गया था भर्ती
यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद वे डगआउट में बैठने या मैच के बाद विरोधी टीम से हाथ मिलाने की स्थिति में भी नहीं थे। दिल्ली पहुंचने पर संक्रमण और तेज बुखार के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) व भारी वजन घटने के चलते 'सर गंगा राम अस्पताल' में भर्ती कराना पड़ा।
कोच ने मैच से पहले कही बड़ी बात
टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि अभिषेक अभी भी पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। हम उनकी फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उनकी उपलब्धता से ही हमारी टीम के नए कॉम्बिनेशन तय होंगे। मैनेजमेंट ने फिलहाल जोखिम न लेने का फैसला किया है। अभिषेक ने अपने पर्सनल ट्रेनर को दिल्ली बुला लिया है, जो कोलंबो रवाना होने से पहले उनकी रिकवरी पर काम करेंगे। टीम का मुख्य लक्ष्य उन्हें 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले 'ब्लॉकबस्टर' मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार करना है।
संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
अभिषेक की अनुपस्थिति में नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। तिलक वर्मा ने कहा कि अंतिम फैसला मैच की सुबह अभिषेक की शारीरिक स्थिति को देखकर लिया जाएगा, लेकिन प्राथमिकता उनकी पूर्ण रिकवरी है।












Click it and Unblock the Notifications