14 छक्के और 25 गेंदों में ठोका शतक, अभिषेक शर्मा ने फिर मचाया बल्ले से तहलका

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को हर कोई जानता है। उनके बल्ले से धमाका देखने को मिला था। हैदराबाद की सफलता में उनका बड़ा हाथ रहा है। अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर कई बार टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई थी।

आईपीएल समाप्त होने के बाद भी अभिषेक शर्मा का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार गुरुग्राम में एक क्लब के लिए खेलते हुए शर्मा ने तबाही मचा डाली। उनके बल्ले से छक्कों की बारिश देखने को मिली। जहाँ आईपीएल छोड़ा था, वहीं से उन्होंने फिर से धमाका शुरू कर दिया।

abhishek sharma

इवेंटन्यूअर्स फ्रेंडशिप सीरीज में पंटर्स 11 से खेलते हुए मारियो क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों की रेल बनाते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 25 गेंदों में शतक जमा दिया। इस शतक की बदौलत अभिषेक की टीम ने एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर ली। पहले खेलते हुए मारियो ने 20 ओवर में 249 रनों का स्कोर किया।

जवाब में खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने तूफान ला दिया। वह 14 छक्के जड़ने में सफल रहे। इसके अलावा वह चार चौके भी जड़ने में सफल रहे। 25 गेंदों में शतक जमाकर उन्होंने एक बार फिर से क्रिकेट के गलियारों में खुद को चर्चा में ला दिया। पंटर्स ने मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल के दौरान भी छक्कों की बारिश कर दी थी। वह लीग में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बने थे। इस सीजन उनके नाम कुल 42 छक्के थे। कोई भी अन्य बल्लेबाज उनसे आगे नहीं जा पाया। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी उनको टी20 वर्ल्ड कप की टीम में एंट्री नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+