Abhishek vs Digvesh: पहले आंखें तरेरीं, फिर मुस्कान बिखेरीं! अभिषेक और राठी की गर्मागर्मी को BCCI ने किया ठंडा
IPL 2025 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिला। SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा और LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह सब हुआ आठवें ओवर में, जब राठी ने अभिषेक को डीप में कैच आउट कराया और फिर अपना मशहूर 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया।
राठी के सेलिब्रेशन के बाद माहौल गर्म हो गया। उन्होंने अभिषेक की तरफ कुछ इशारे किए, जिससे SRH ओपनर भड़क गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ा कि अंपायर्स को बीच-बचाव करना पड़ा।

मैच के बाद सुलह
हालांकि यह टकराव 'हीट ऑफ द मोमेंट' लग रहा था, क्योंकि मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी हंसते हुए हाथ मिलाते नजर आए। यही नहीं, वे एक कोने में बैठकर बात भी कर रहे थे- तभी वहां पहुंचे BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, जिन्होंने बातचीत को वहीं रोक दिया और मामला शांत करवाया।
मैच में अभिषेक का बल्ला भी गरजा, SRH की जीत में अहम भूमिका
गौर करने वाली बात यह रही कि इस पूरे विवाद से पहले अभिषेक शर्मा ने मैदान पर तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में 59 रन जड़ दिए, जिसमें 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने रवि बिश्नोई की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
SRH की जीत, LSG की विदाई
206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH ने 10 गेंद शेष रहते मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। हेनरिक क्लासेन (47) और कमिंदु मेंडिस (32\*) ने अभिषेक के बाद पारी को संभाला और LSG के प्लेऑफ के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications