IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने ज़िम्बाब्वे में मचाया गदर, छक्कों की बारिश कर जड़ा पहला टी20 शतक
IND vs ZIM: भारतीय टीम में शामिल होने के बाद अभिषेक शर्मा ने निराश नहीं किया और अपने बल्ले से तहलका मचा दिया। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को उन्होंने जमकर धोया और छक्कों की बारिश कर दी। ऐसा लगा ही नहीं कि यह वही धीमी पिच है जहाँ पहले मैच में भारत को हार मिली।
अभिषेक शर्मा ने ओपन करते हुए पिछले मैच का बदला लिया। वह पिछली बार खाता नहीं खोल पाए थे लेकिन इस बार उन्होंने गदर मचा दिया और तूफानी अंदाज में खेलते हुए मेजबान गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए आईपीएल की याद ताजा करा दी।

अभिषेक शर्मा ने अपने करियर के दूसरे ही मुकाबले में शतक जमाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 46 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया और जिम्बाब्वे की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया। शतक जड़ने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। उन्होंने 47 गेंदों में 100 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए।
गौरतलब है कि पिछले टी20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था और अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए थे लेकिन इस बार उन्होंने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए तबाही मचा डाली और ताबड़तोड़ अंदाज में खेल सैकड़ा जमा दिया।
अभिषेक शर्मा के आउट होने पर रुतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर तबाही मचा दी। गायकवाड़ ने अर्धशतक जमाने के बाद भी बैटिंग जारी रखी और धांसू खेल दिखाया। वह अंत तक टिके रहे। गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का जमाया।
रिंकू सिंह ने अपना अलग अंदाज दिखाते हुए बल्ले की धार दिखाई। उन्होंने 22 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 5 छक्के और 2 चौके जमाए। इस तरह टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 234 रनों के कुल स्कोर तक पहुँच गया।












Click it and Unblock the Notifications