अभिषेक शर्मा बने एशिया कप में छक्कों के नए बादशाह, जयसूर्या का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IND vs BAN: भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जब चलता है, तो आग उगलता है। इस एशिया कप में तो यही देखने को मिला है, उन्होंने हर मैच में तबाही मचाने का काम किया है। बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में उन्होंने जमकर बैटिंग करते हुए इस इवेंट का दूसरा अर्धशतक जमा दिया। मुकाबले को 41 रन से जीतकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली।
इससे पहले पाकिस्तान की कुटाई करने वाले अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में 5 आसमानी छक्के जमाए और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या को पछाड़ने का काम किया है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी है।

अभिषेक शर्मा का नया कीर्तिमान (IND vs BAN)
एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा के कुल छक्कों की संख्या 17 हो गई है, जो अब एक एशिया कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के मारने का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 14 छक्के लगाए थे। लेकिन अब अभिषेक ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा ने 2018 में कुल 13 छक्के जड़े थे।
अभिषेक शर्मा ने पांचवीं बार टी20 इंटरनेशनल में 25 या इससे कम गेंदों में फिफ्टी जड़ी है, इस मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव ने 7 और रोहित शर्मा ने 5 बार यह कारनामा किया है।
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
कुलदीप यादव ने एशिया कप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह भारत के लिए इस इवेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। टी20 एशिया कप में उनके नाम 12 और वनडे में 19 विकेट है। दोनों मिलकर उनके कुल 31 विकेट हैं और उनसे आगे अन्य कोई भारतीय नहीं है।
बांग्लादेश से मुस्तफिजुर का कारनामा
मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने विकेटों का आंकड़ा 150 तक पहुंचा दिया। रहमान ने इस मामले में शाकिब अल हसन (149) को पीछे छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications