डीविलियर्स की बेस्ट वर्ल्ड कप 11, चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के 3 नाम, जानें भारत के कितने खिलाड़ी शामिल

AB De Villiers picks world cup eleven: वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की चर्चा जोरों पर है। भारतीय टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। कंगारुओं ने 6 विकेट से फाइनल जीतकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

लगातार दस मैचों में डोमिनेट करने के बाद टीम इंडिया फाइनल में पराजित हो गई। भारतीय टीम ने बैटिंग और गेंदबाजी दोनों ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ दिया था। आईसीसी की बेस्ट वर्ल्ड कप इलेवन में छह भारतीयों को जगह दी गई थी। अब एडी डीविलियर्स ने भी अपनी बेस्ट इलेवन का चयन किया है।

ab de villiers

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने फाइनल में शतक जड़ते हुए 137 रनों की पारी खेली थी। डीविलियर्स की टीम में उनको जगह मिली है। उनके बाद दूसरे ओपनर के तौर पर वॉर्नर को शामिल नहीं किया गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चुना गया है।

डीविलियर्स की वर्ल्ड कप इलेवन में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन नाम ही शामिल हैं। भारतीय टीम से कुल 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ओपनर के तौर पर डीविलियर्स ने डी कॉक को भी नहीं चुना है।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को डीविलियर्स ने नम्बर तीन पर खेलने के लिए चुना है। उनके बाद पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाले कीवी खिलाड़ी रचिन रविन्द्र को शामिल किया गया है। टीम इंडिया के लिए धाकड़ खेल दिखाने वाले श्रेयस अय्यर को भी इस इलेवन में जगह मिली है।

बतौर ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल और रविन्द्र जडेजा का नाम शामिल किया गया है। उनके अलावा गेंदबाजी विभाग में दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी का नाम है। श्रीलंका के दिलशान मधुशंका और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को भी इस टीम में चुना गया है।

एबी डीविलियर्स की वर्ल्ड कप इलेवन
ट्रेविस हेड, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रचिन रविन्द्र, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, रविन्द्र जडेजा, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मधुशंका, मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+