सोशल मीडिया पर दिखी दोस्ती.. फिंच के रिटायरमेंट पर Virat Kohli ने दे डाली ये सलाह
ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर के कप्तान आरोन फिंच ने शनिवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
नई दिल्ली, 10 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर के कप्तान आरोन फिंच ने शनिवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। फिंच न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के आखिरी मैच के बाद एक दिवसीय क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2-0 से जीत चुका है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। संन्यास की घोषणा के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने फिंच को दिल छू लेने वाला मैसेज भेजा।

सभी का आभार व्यक्त किया
आज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में आखिरी वनडे मैच 50 ओवर फॉर्मेट में फिंच का अंतिम मैच होगा। वह T20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते रहेंगे। फिंच ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मेरे लिए ये ना भूलने वाली यादों के साथ एक शानदार सफर रहा है। मैं कुछ शानदार वनडे टीमों का हिस्सा बनने के लिए बेहद लकी रहा हूं। मुझे अपने खिलाड़ियों और पर्दे के पीछे से काम करने वाले लोगों से भरपूर सहयोग मिला है। "अब समय आ गया है कि एक नए कप्तान को अगले विश्व कप की तैयारी करने और जीतने का बेस्ट चांस दिया जाए। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस मुकाम तक मेरी यात्रा में मदद और सपोर्ट किया है।"
View this post on Instagram
Recommended Video

विराट ने दी यह सलाह
फिंच की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके फैंस के साथ कई क्रिकेटर भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। लेकिन एक कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में फिंच के साथ खेलने वाले कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज को बधाई दी। विराट ने कहा कि उनके साथ और उनके खिलाफ खेलना शानदार था। स्टार बल्लेबाज ने फिंच को अपने जीवन के अगले फेज का आनंद लेने के लिए भी कहा। कोहली ने कमेंट सेक्शन में कहा, "इतने सालों में आपके खिलाफ और आरसीबी में आपके साथ खेलना शानदार रहा। अपने जीवन के अगले फेज का पूरा आनंद लें।"

फिंच का अब तक करियर
फिंच ने अपने करियर में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.80 की औसत और 44.98 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए हैं। फिंच ने टेस्ट में 2 अर्धशतक जड़े हैं। 145 वनडे में उन्होंने 39.13 की औसत और 87.83 के स्ट्राइक रेट से 5401 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 30 अर्धशतक और 17 शतक जड़े हैं। वहीं 92 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में फिंच ने 35.24 की औसत और 145.29 के स्ट्राइक रेट से 2855 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 17 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications