'विराट अपनी दाढ़ी खुद स्टाइल करते हैं', सचिन भी काटते थे टीममेट्स के बाल! आलिम हकीम ने खोला राज

Aalim Hakim on Virat Kohli: भारत के मशहूर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान क्रिकेट फैंस के सामने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि विराट कोहली अपनी दाढ़ी खुद स्टाइल करते हैं, और इस काम में वो इतने माहिर हैं कि दूसरों के बाल भी काट सकते हैं। विराट कोहली लंबे समय से दाढ़ी रखते हुए आ रहे हैं और उनका हर स्टाइल फैंस को काफी पसंद आता रहा है।

आलिम हकीम ने खोला बड़ा राज (Aalim Hakim on Virat Kohli)

आलिम हकीम ने कहा कि विराट कोहली बहुत स्टाइलिश इंसान हैं। दाढ़ी वो खुद शेप करते हैं। हल्का सा टच-अप लेते हैं और बाकी सब खुद करते हैं। उनके हाथ बहुत साफ हैं, वो दूसरों के बाल भी काट सकते हैं। आलिम ने हिंदी रस के पॉडकास्ट में और भी कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने विराट की ग्रूमिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की और उन्हें एक ग्रोमिंग एक्सपर्ट बताया।

Virat Kohli 1

आलिम हकीम के रेगुलर क्लाइंट हैं कोहली

बता दें कि विराट कोहली आलिम हकीम के रेगुलर क्लाइंट हैं और आईपीएल 2025 से पहले भी उन्होंने आलिम से हेयरकट कराया था। आईपीएल 2025 में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 15 पारियों में 657 रन बनाए और RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इस सीजन RCB ने अपना पहला खिताब भी जीता और 18 साल की ट्रॉफी का इंतजार खत्म किया।

सचिन तेंदुलकर भी थे टीम के हेयरस्टाइलिस्ट

पॉडकास्ट के दौरान आलिम हकीम ने एक और मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर का स्टाइल सेंस भी बहुत तेज है और वो विदेश दौरों पर अपने टीम के खिलाड़ियों के बाल भी काटा करते थे। आलिम ने कहा कि सचिन सर की नजर बहुत तेज है। वो वेस्टइंडीज जैसे दौरों पर टीममेट्स के बाल काटते थे। मैं उनके बाल पिछले 20 सालों से काट रहा हूं।

बता दें कि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के अलावा एमएस धोनी, युवराज सिंह, और हार्दिक पंड्या भी आलिम हकीम के सैलून में अक्सर नजर आते हैं। ये सब क्रिकेटर अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर भी खासे चर्चा में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+